return to news
  1. Stock Market: ईरान पर हमले होंगे तेज! क्रू़ड ऑयल में उछाल, इन फैक्टर्स से आज फिर टूटा बाजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: ईरान पर हमले होंगे तेज! क्रू़ड ऑयल में उछाल, इन फैक्टर्स से आज फिर टूटा बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 02, 2026, 10:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले तेज करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अगले 2–3 हफ्तों में ईरान पर और जोरदार हमले करेगा। इससे निवेशकों में डर बढ़ गया कि युद्ध जल्दी खत्म नहीं होगा, जिसके चलते बिकवाली बढ़ गई।

Stock Market

Stock Market: डोनाल्ड ट्रंप के बयानों का असर क्रूड ऑयल पर भी दिख रहा है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 2 अप्रैल को एक बार फिर बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 1550 अंकों की गिरावट रही और यह 71545.81 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 500 अंक टूटकर 22,195.45 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कई ऐसे बयान दिए हैं, जिससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की गिरावट के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ईरान पर हमले तेज करने के संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले तेज करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अगले 2–3 हफ्तों में ईरान पर और जोरदार हमले करेगा। इससे निवेशकों में डर बढ़ गया कि युद्ध जल्दी खत्म नहीं होगा, जिसके चलते बिकवाली बढ़ गई।

FII की बिकवाली जारी

बाजार में गिरावट की एक और बड़ी वजह है विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली। NSE के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विदेशी निवेशकों ने 8331 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने 7172 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

उन्होंने सिर्फ एक दिन में ही हजारों करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। जब विदेशी पैसा निकलता है तो मार्केट पर दबाव बढ़ता है और रुपये पर भी असर पड़ता है। हालांकि घरेलू निवेशक (DII) खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन वो पूरी तरह इस गिरावट को संभाल नहीं पा रहे।

क्रूड ऑयल में उछाल

डोनाल्ड ट्रंप के बयानों का असर क्रूड ऑयल पर भी दिख रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत बढ़कर करीब $107 प्रति बैरल से ऊपर चली गई। यह भारत जैसे देशों के लिए नेगेटिव है, क्योंकि भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है।

बैंकिंग सेक्टर

बैंकिंग सेक्टर में गिरावट ने भी बाजार को नीचे खींच लिया है। RBI ने रुपये में हो रही सट्टेबाजी को रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं, जिससे बैंकों पर दबाव बढ़ा है। इसी कारण बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स में 2–3% तक गिरावट देखने को मिली।

फार्मा सेक्टर

फार्मा सेक्टर में भी आज बिकवाली का दबाव है। खबर है कि Donald Trump की सरकार दवाइयों पर भारी टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। इससे भारतीय फार्मा कंपनियों को नुकसान हो सकता है। इसी डर से फार्मा स्टॉक्स भी करीब 3-4% गिर गए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख