return to news
  1. Nykaa के शेयर Q2 नतीजों के बाद 6% उछले, कैसा रहा रिजल्ट और क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

मार्केट न्यूज़

Nykaa के शेयर Q2 नतीजों के बाद 6% उछले, कैसा रहा रिजल्ट और क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 10, 2025, 12:29 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Nykaa share price: FY26 की सितंबर तिमाही में Nykaa ने चौतरफा ग्रोथ दर्ज की है। इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 25% बढ़कर ₹2346 करोड़ हो गया। यह लगातार 12वां साल है जब कंपनी 20% से अधिक की ग्रोथ दिखा रही है। इस बढ़त का मुख्य कारण कई बिजनेस कैटेगरीज में मजबूत बिक्री (GMV) है।

शेयर सूची

Nykaa

FY26 की सितंबर तिमाही में Nykaa ने चौतरफा ग्रोथ दर्ज की है।

Nykaa की पैरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयरों में आज 10 नवंबर को 6 फीसदी से अधिक की जबरदस्त रैली आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 6.24 फीसदी की बढ़त के साथ 261.30 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने FY26 की सितंबर तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। इस खबर के बाद आज Nykaa के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 74,830.84 करोड़ रुपये हो गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

FY26 की सितंबर तिमाही में Nykaa ने चौतरफा ग्रोथ दर्ज की है। इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 25% बढ़कर ₹2346 करोड़ हो गया। यह लगातार 12वां साल है जब कंपनी 20% से अधिक की ग्रोथ दिखा रही है।

इस बढ़त का मुख्य कारण कई बिजनेस कैटेगरीज में मजबूत बिक्री (GMV) है। कंपनी के EBITDA में भी बड़ा सुधार देखने को मिला। EBITDA 53% बढ़कर ₹159 करोड़ पहुंच गया। कंपनी की मार्जिन भी 5.5% से बढ़कर 6.8% हो गई। कंपनी का नेट प्रॉफिट 154% बढ़कर ₹33 करोड़ तक पहुंच गया।

Nykaa के CEO ने क्या कहा?

Nykaa की फाउंडर और CEO फाल्गुनी नायर ने कहा कि कंपनी की सभी बिजनेस यूनिट्स तेजी से बढ़ रही हैं, खास तौर पर ब्यूटी सेगमेंट, जो लगातार कई तिमाहियों से 25% से अधिक की ग्रोथ दे रहा है। कंपनी के ग्राहक भी बढ़ रहे हैं। Q2FY26 तक Nykaa के ब्यूटी ग्राहक 4 करोड़ हो गए, जो पिछले साल से 31% ज्यादा है। Nykaa ने इस तिमाही में 19 नए ब्यूटी स्टोर खोले, जिससे अब कुल 265 स्टोर हो गए हैं, जो 90 शहरों में फैले हैं। कंपनी का ऑफलाइन रिटेल स्पेस अब 2.7 लाख वर्ग फुट है, जो पिछले साल से 37% अधिक है।

एक्सपर्ट्स की राय

ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का मानना है कि आने वाले समय में Nykaa का ब्यूटी और पर्सनल केयर (BPC) वाला कारोबार तेजी से बढ़ता रहेगा। कंपनी भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी विस्तार कर रही है और नए उत्पाद व ब्रांड जोड़ रही है। ब्रोकरेज का यह भी कहना है कि Nykaa का Fashion बिजनेस, जो पहले थोड़ा धीमा था, अब सुधार दिखा रहा है। कंपनी नए ब्रांड जोड़ रही है और अपने स्टोर नेटवर्क को बढ़ा रही है। इससे Fashion सेगमेंट में भी आगे अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

Nomura ने Nykaa की ग्रोथ के अनुमान बढ़ा दिए हैं। अब वे मानते हैं कि आने वाले वर्षों (FY26 से FY28) में BPC में लगभग 27-28% और Fashion में करीब 22-35% तक वार्षिक वृद्धि हो सकती है। यह अनुमान पहले के मुकाबले ज्यादा है, यानी कंपनी के भविष्य को पहले से बेहतर माना जा रहा है। हालांकि, EBITDA Margin के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया गया। ब्रोकरेज कंपनी के मुनाफे में धीरे-धीरे सुधार होता रहेगा। इससे Nykaa की प्रति शेयर कमाई (EPS) के अनुमान भी 3-7% तक बढ़ गए हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख