return to news
  1. Stock Market: लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार पर दबाव, इन 4 वजहों ने बढ़ाई बिकवाली

मार्केट न्यूज़

Stock Market: लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार पर दबाव, इन 4 वजहों ने बढ़ाई बिकवाली

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड January 07, 2026, 14:25 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: बाजार पर इस समय जियोपॉलिटिकल टेंशन और टैरिफ से जुड़ी नई चिंताओं का असर साफ दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और टैरिफ को लेकर दोबारा अनिश्चितता पैदा होने से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है। इसके चलते मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

Stock Market

Stock Market: बाजार में गिरावट की बड़ी वजह जियोपॉलिटिकल टेंशन और लगातार विदेशी निवेशकों की निकासी है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 07 जनवरी को लगातार तीसरे कारोबारी दिन बिकवाली हो रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 445 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 84,617.49 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 110 अंक टूटकर 26,067.90 के लेवल पर आ गया। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह जियोपॉलिटिकल टेंशन और लगातार विदेशी निवेशकों की निकासी है। यहां हमने मार्केट में बिकवाली की 4 बड़ी वजहें बताई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जियो पॉलिटिकल टेंशन और टैरिफ

बाजार पर इस समय जियोपॉलिटिकल टेंशन और टैरिफ से जुड़ी नई चिंताओं का असर साफ दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और टैरिफ को लेकर दोबारा अनिश्चितता पैदा होने से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है। इसके चलते मुनाफावसूली देखने को मिल रही है, जिससे निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन वजहों से बाजार में फिलहाल बड़ी तेजी या गिरावट की संभावना कम है और कारोबार सीमित दायरे में रह सकता है। ऐसे माहौल में पूरे बाजार के बजाय चुनिंदा शेयरों और सेक्टरों में ही हलचल देखने को मिलेगी।

ऑटो और ऑयल एंड गैस सेक्टर ने बनाया दबाव

बाजार में गिरावट की एक अहम वजह Nifty Auto और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में दबाव है। Nifty Auto इंडेक्स में पिछले 6 दिनों से लगातार तेजी दिख रही है। इस दौरान यह इंडेक्स करीब 5 फीसदी बढ़ चुका है। हाल ही में इसने नया ऑल टाइम हाई भी छू लिया। ऐसे में अब इस सेक्टर में मुनाफावसूली हो रही है। इसके अलावा FMCG, रियल्टी और बैकिंग शेयरों में भी दबाव है। इन सभी वजहों से आज शेयर बाजार में गिरावट नजर आ रही है।

FIIs की लगातार बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली भी घरेलू बाजार पर दबाव बना रही है। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को FII ने करीब 107.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। विदेशी निवेशकों की इस बिकवाली से बाजार में नकदी घटती है, जिसका सीधा असर सेंटिमेंट पर पड़ता है और घरेलू शेयरों में कमजोरी बढ़ जाती है।

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत

वैश्विक बाजारों से भी कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वैश्विक स्तर पर सतर्क माहौल का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है, जिससे निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख