return to news
  1. Stock Market: अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम, बाजार में इन वजहों से आज फिर हो रही भारी बिकवाली

मार्केट न्यूज़

Stock Market: अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम, बाजार में इन वजहों से आज फिर हो रही भारी बिकवाली

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 23, 2026, 11:22 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Brent crude करीब 1.07 फीसदी बढ़कर 107.15 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। भारत जैसे देश, जो ज्यादा तेल आयात करते हैं, उनके लिए यह बड़ी समस्या बन जाता है।

Stock Market

Stock Market: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग ने शेयर बाजार को बुरी तरह प्रभावित किया है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 23 मार्च को एक बार फिर बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 1795.50 अंकों की गिरावट है और यह 72737.46 के स्तर पर आ गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 564.95 अंक टूटकर 22544.75 के आसपास आ गया है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग ने शेयर बाजार को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसके चलते क्रूड ऑयल में गिरावट जारी है और रुपया लगातार नए निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने बाजार की घबराहट को और बढ़ा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को 48 घंटों के भीतर फिर से खोलना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट्स को निशाना बनाने की धमकी दी है। भारतीय समय के अनुसार यह डेडलाइन मंगलवार, 24 मार्च 2026 को सुबह 5:14 बजे खत्म हो रही है।

दूसरी तरफ ईरान ने भी इसका जवाब दिया है। ईरान का कहना है कि अगर उनके पावर प्लांट्स पर हमला हुआ, तो वे पूरे मध्य पूर्व में अमेरिका और उसके सहयोगियों से जुड़े ऊर्जा और पानी के नेटवर्क को नष्ट कर देंगे। इसके साथ ही स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को भी पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

क्रूड ऑयल में तेजी जारी

कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Brent crude करीब 1.07 फीसदी बढ़कर 107.15 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। भारत जैसे देश, जो ज्यादा तेल आयात करते हैं, उनके लिए यह बड़ी समस्या बन जाता है। महंगा तेल का मतलब है- महंगाई बढ़ना, रुपये पर दबाव आना और देश से पैसा बाहर जाना।

रुपया नए निचले स्तर पर

रुपये ने आज एक बार फिर नया निचला स्तर छू लिया है। आज रुपया गिरकर करीब 93.94 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड लो स्तर पर पहुंच गया। इसका कारण है महंगा तेल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी निवेशकों (FPI/FII) की लगातार बिकवाली ने बाजार का सेंटीमेंट खराब कर दिया है। मार्च महीने में ही उन्होंने करीब 90,000 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। जब बड़े विदेशी निवेशक पैसा निकालते हैं, तो बाजार पर दबाव बढ़ता है और गिरावट आती है।

कमजोर ग्लोबल संकेत ने भी बाजार पर असर डाला है। एशियाई बाजार जैसे जापान और दक्षिण कोरिया में बड़ी गिरावट देखी गई, और अमेरिकी बाजार भी नीचे बंद हुए। इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख