return to news
  1. Paras Defence Shares क्यों बने रॉकेट? डिफेंस सेक्टर में तेजी के ये हैं अहम कारण

मार्केट न्यूज़

Paras Defence Shares क्यों बने रॉकेट? डिफेंस सेक्टर में तेजी के ये हैं अहम कारण

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 29, 2025, 14:48 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Paras Defence के शेयरों में लगातार दूसरे दिन दमदार तेजी देखी गई। पारस डिफेंस के शेयर आज 12-14% तेजी के साथ ट्रेड हुए। इसके अलावा अन्य डिफेंस स्टॉक्स में भी तेजी देखी गई है। चलिए समझते हैं इनके प्रमुख कारण क्या हैं।

शेयर सूची

Representative Image

पारस डिफेंस से लेकर डिफेंस सेक्टर्स के शेयरों में दिखी तेजी

भारतीय शेयर मार्केट में 29 अप्रैल यानी कि आज भी डिफेंस स्टॉक्स में जमकर तेजी देखने को मिली। Paras Defence से लेकर Mazgaon Dockyard, Astra Microwave, Krishna Defence & Allied Industries के शेयर आज ग्रीन में ही ट्रेड हुए हैं और इसमें सबसे ज्यादा तेजी Paras Defence में देखी गई। दरअसल Paras Defence & Space Technologies के शेयर में तेजी का सबसे बड़ा कारण 30 अप्रैल को होने वाली बोर्ड मीटिंग को माना जा रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी बोर्ड मीटिंग में शेयरों के बंटवारे (Stock Split) के साथ डिविडेंड का ऐलान कर सकती है, जिसके चलते दो दिन से लगातार पारस डिफेंस के शेयर रॉकेट की तरह उड़ रहे हैं। पिछले एक महीने की बात करें तो पारस डिफेंस के शेयरों में 26% तक की तेजी देखी गई है। आज की बात करें तो पारस डिफेंस के शेयर 12-14% की तेजी के साथ ट्रेड हो रहे हैं। प्रति शेयर करीब 150 रुपये की तेजी देखी गई है।

क्यों उछले डिफेंस स्टॉक्स?

भारत और पाकिस्तान के बीच जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ती जा रही है और ऐसे में डिफेंस स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है। इसके चलते Nifty India Defence Index 4.57% उछल गया। इन्वेस्टर्स डिफेंस सेक्टर से जुड़ी दो घटनाओं के बीच इन शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम में हुए हमले के बाद देश की सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इससे एक दिन पहले रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान से निपटने के लिए सेना द्वारा लिए गए प्रमुख फैसलों पर चर्चा करने के लिए चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान से मुलाकात की थी।

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ है। भारत ने हमले के बाद कई कदम उठाए हैं, जैसे सिंधु जल संधि को निलंबित करना, वाघा सीमा पर गतिविधियों को रोकना और पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहना। भारत और फ्रांस के बीच 26 नए राफेल एम लड़ाकू विमानों के लिए ₹63000 करोड़ की डील हुई है। 30 अप्रैल पारस डिफेंस इन्वेस्टर्स के लिए काफी अहम दिन हो सकता है, इन्वेस्टर्स की नजर डिविडेंड ऐलान पर भी टिकी रहेगी।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख