return to news
  1. लिस्टिंग के एक दिन बाद क्या है Fractal Analytics और Aye Finance के शेयरों का हाल?

मार्केट न्यूज़

लिस्टिंग के एक दिन बाद क्या है Fractal Analytics और Aye Finance के शेयरों का हाल?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड February 17, 2026, 13:57 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ का प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। वहीं आय फाइनेंस की बात करें तो उसका प्राइस बैंड 129 रुपये था। दोनों आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 फरवरी को खुले थे, जबकि बोली लगाने की आखिरी तारीख 11 फरवरी थी।

शेयर सूची

FRACTAL
--
AYE
--
फ्रैक्टल एनालिटिक्स और आय फाइनेंस

फ्रैक्टल एनालिटिक्स और आय फाइनेंस के शेयरों का हाल, लिस्टिंग के अगले दिन

Fractal Analytics और Aye Finance के शेयर 16 फरवरी को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हुए। फ्रैक्टल एनालिटिक्स के शेयर जहां डिस्काउंट पर लिस्ट हुए, वहीं आय फाइनेंस की लिस्टिंग फ्लैट हुई थी। आय फाइनेंस का प्राइस बैंड जहां 129 रुपये का था, वहीं फ्रैक्टल एनालिटिक्स का प्राइस बैंड 900 रुपये प्रति शेयर था। अब एक नजर डालते हैं इन दोनों स्टॉक्स के आज के प्रदर्शन पर। आय फाइनेंस की बात करें तो आज इसमें 6-7% यानी कि करीब 9 रुपये की तेजी देखने को मिली। आय फाइनेंस के शेयर दोपहर 1:30 बजे के आस-पास 137.60 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। वहीं अगर फ्रैक्टल एनालिटिक्स की बात करें तो इसके शेयर कल डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे और निवेशकों को प्रति शेयर 24 रुपये तक का नुकसान झेलना पड़ा था, हालांकि आज फ्रैक्टल एनालिटिक्स के शेयरों का प्रदर्शन बेहतर नजर आ रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज की बात करें तो दोपहर 1:30 बजे के आस-पास फ्रैक्टल एनालिटिक्स के शेयर 7.27% यानी कि 61.40 रुपये चढ़कर 908.75 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। इस तरह से जिन्होंने फ्रैक्टल की लिस्टिंग के बाद शेयर खरीदे, आज उनकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स और आय फाइनेंस की डीटेल्स

फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ का प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। वहीं आय फाइनेंस की बात करें तो उसका प्राइस बैंड 129 रुपये था। दोनों आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 फरवरी को खुले थे, जबकि बोली लगाने की आखिरी तारीख 11 फरवरी थी। 12 फरवरी को इनका अलॉटमेंट फाइनलाइज किया गया था और 16 फरवरी को दोनों के शेयर लिस्ट हुए थे।

कैसा रहा था फ्रैक्टल एनालिटिक्स और आय फाइनेंस का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ 2.81 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 11 फरवरी, 2026 शाम 6:19:34 बजे (तीसरा दिन) तक, पब्लिक इश्यू रिटेल कैटेगरी में 1.10 गुना, क्यूआईबी (एक्ज एंकर) कैटेगरी में 4.41 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 1.11 गुना सब्सक्राइब हुआ।

आय फाइनेंस आईपीओ को 1.04 गुना सब्सक्राइब किया गया था। 11 फरवरी शाम 6:19:36 बजे (तीसरा दिन) तक, पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 0.81 गुना, क्यूआईबी (एक्ज एंकर) में 1.62 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 0.05 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख