return to news
  1. Urban Company Shares: SBI म्यूचुअल फंड ने खरीदी ₹632 करोड़ हिस्सेदारी, 15% तक उछले शेयर

मार्केट न्यूज़

Urban Company Shares: SBI म्यूचुअल फंड ने खरीदी ₹632 करोड़ हिस्सेदारी, 15% तक उछले शेयर

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड March 18, 2026, 09:59 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Urban Company Shares: अर्बन कंपनी के शेयरों में आज जबर्दस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। अर्बन कंपनी के शेयर आज मार्केट खुलने के बाद से ही भाग रहे हैं और 9:30 बजे तक इनमें 11% तक की उछाल देखने को मिली थी।

शेयर सूची

URBANCO
--
अर्बन कंपनी

आज क्यों अर्बन कंपनी के शेयरों में दिख रही इतनी तेजी?

Urban Company Shares: आज शुरुआती कारोबार में अर्बन कंपनी के शेयरों में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली। 9:30 बजे तक शेयरों में 11% तक की उछाल देखी गई थी। सुबह 9:40 बजे अर्बन कंपनी के शेयर 11.14% यानी कि 12.27 रुपये चढ़कर 122.38 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। अर्बन कंपनी के शेयरों में आज 15% तक की तेजी देखी जा चुकी है। दरअसल अर्बन कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे बल्क डील्स का हाथ है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एनएसई के बल्क डील के डेटा के मुताबिक एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अर्बन कंपनी के 3.5 करोड़ शेयर 109.85 रुपये प्रति शेयर के भाव से और 2.25 करोड़ शेयर 109.83 रुपये प्रति शेयर के भाव से खरीदे हैं। कुल कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू 632.21 करोड़ रुपये रही। इसके चलते एसबीआई म्यूचुअल फंड की कंपनी में कुल हिस्सेदारी दिसंबर 2025 तक के 1.89% से बढ़कर 3.98% हो गई। दूसरी ओर, एबीजी कैपिटल ने अर्बन कंपनी के 1.74 करोड़ शेयर 109.85 रुपये प्रति शेयर के भाव से 191.2 करोड़ रुपये में बेचे। दिसंबर 2025 तक एबीजी कैपिटल की कंपनी में 1.36% हिस्सेदारी थी।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, डीएफ इंटरनेशनल पार्टनर्स II ने अपने पूरे 1.76 करोड़ शेयर, यानी 1.22% इक्विटी हिस्सेदारी, 193.9 करोड़ रुपये में बेच दिए। इसके अलावा बीएसई के बल्क डील डेटा से पता चला कि वेलिंगटन मैनेजमेंट कंपनी के स्वामित्व वाली प्राइवेट इक्विटी कंपनी, वेलिंगटन हैडली हार्बर एआईवी मास्टर इन्वेस्टर्स (केमैन) III ने अर्बन कंपनी के 1.58 करोड़ शेयर क्रम से 109.93 रुपये और 109.86 रुपये प्रति शेयर के भाव से बेचे, जो कुल मिलाकर 2.2% हिस्सेदारी है और इसकी कीमत 349.2 करोड़ रुपये है।

Urban Company शेयरों का प्रदर्शन

अर्बन कंपनी के शेयर 17 सितंबर 2025 को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हुए थे। 103 रुपये के प्राइस बैंड के साथ अर्बन कंपनी के शेयर 162.25 रुपये पर लिस्ट हुए थे, इस तरह से शेयर 57% प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे। इसके बाद से अर्बन कंपनी के शेयरों में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। अर्बन कंपनी शेयरों का ऑलटाइम हाइ 201.18 रुपये है, जबकि इसका ऑलटाइम लो 100.70 रुपये है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख