return to news
  1. Urban Company IPO: ₹1900 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड तय, 10 सितंबर को खुलने वाला है इश्यू

मार्केट न्यूज़

Urban Company IPO: ₹1900 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड तय, 10 सितंबर को खुलने वाला है इश्यू

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड September 03, 2025, 12:47 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Urban Company के IPO के तहत 472 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, 1428 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए करने की योजना बनाई गई है। निवेशक अर्बन कंपनी के आईपीओ में 145 शेयरों और उसके मल्टीपल के लॉट में आवेदन कर सकते हैं।

Urban Company IPO

Urban Company IPO: कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 1900 करोड़ रुपये जुटाने का है।

Urban Company IPO: अर्बन कंपनी ने अपने आगामी आईपीओ के लिए प्राइस बैंड की घोषणा कर दी है। यह आईपीओ अगले सप्ताह 10 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इसके लिए प्राइस बैंड ₹98 से ₹103 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 1900 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 12 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 9 सितंबर को खुलेगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Urban Company IPO का लॉट साइज

अर्बन कंपनी के आईपीओ के तहत 472 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, 1428 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए करने की योजना बनाई गई है। निवेशक अर्बन कंपनी के आईपीओ में 145 शेयरों और उसके मल्टीपल के लॉट में आवेदन कर सकते हैं। खुदरा निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम ₹14935 खर्च करने होंगे।

अर्बन कंपनी के आईपीओ में 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए और 15% नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के लिए रिजर्व किया गा है। इसके अलावा, शेष 10% खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। कंपनी के पात्र कर्मचारियों के लिए भी ₹2.5 करोड़ तक का हिस्सा आरक्षित है।

Urban Company कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

जुटाई गई राशि में से कंपनी ₹190 करोड़ नए तकनीकी विकास और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए खर्च करेगी। वहीं, ₹75 करोड़ का इस्तेमाल कार्यालयों के लिए लीज भुगतान में किया जाएगा। इसके अलावा, ₹90 करोड़ मार्केटिंग गतिविधियों में और शेष सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग करने की योजना है।

Urban Company का बिजनेस

Urban Company एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जहां घर और ब्यूटी से जुड़ी कई तरह की सेवाएं एक ही जगह मिलती हैं। यह भारत के 51 शहरों के साथ-साथ यूएई और सिंगापुर में भी काम करता है। इसके जरिए लोग आसानी से सफाई, पेस्ट कंट्रोल, बिजली का काम, प्लंबिंग, बढ़ई का काम, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत, घर के छोटे-मोटे काम, पेंटिंग, स्किनकेयर, हेयर ग्रूमिंग और मसाज जैसी सेवाएं बुक कर सकते हैं। इन सेवाओं को प्रोफेशनल और प्रशिक्षित लोग आपके समय और सुविधा के अनुसार आपके घर आकर पूरा करते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख