return to news
  1. Upcoming IPOs: इस हफ्ते 1 मेनबोर्ड समेत खुलेंगे 2 नए आईपीओ, 9 कंपनियां लिस्टिंग के लिए हैं तैयार

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: इस हफ्ते 1 मेनबोर्ड समेत खुलेंगे 2 नए आईपीओ, 9 कंपनियां लिस्टिंग के लिए हैं तैयार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 01, 2026, 12:12 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

इस हफ्ते एक मेनबोर्ड IPO और एक SME IPO खुलेगा, लेकिन असली चर्चा लिस्टिंग्स को लेकर रहने वाली है। दरअसल इस दौरान कुल 9 कंपनियां शेयर बाजार में डेब्यू करने जा रही हैं। यहां हमने इन सभी IPOs की पूरी जानकारी दी है।

अपकमिंग आईपीओ

इस सप्ताह खुलेंगे कौन-कौन से आईपीओ?

Upcoming IPOs: आईपीओ निवेशकों के लिए 2 मार्च से शुरू हो रहा नया सप्ताह खास रहने वाला है। इस हफ्ते एक मेनबोर्ड IPO और एक SME IPO खुलेगा, लेकिन असली चर्चा लिस्टिंग्स को लेकर रहने वाली है। दरअसल इस दौरान कुल 9 कंपनियां शेयर बाजार में डेब्यू करने जा रही हैं। यहां हमने इन सभी IPOs की पूरी जानकारी दी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
Sedemac Mechatronics

मेनबोर्ड सेगमेंट में इस हफ्ते सिर्फ एक ही IPO खुलेगा, जिसका नाम Sedemac Mechatronics है। यह IPO बुधवार 4 मार्च को खुलेगा और शुक्रवार 6 मार्च को बंद होगा। यह 1,087.5 करोड़ रुपये का पूरा ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी इसमें कंपनी को कोई नया पैसा नहीं मिलेगा, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इसमें प्रमोटर्स मनीष शर्मा और अश्विनी अमित दीक्षित के साथ-साथ कुछ संस्थागत निवेशक भी शेयर बेच रहे हैं।

Sedemac Mechatronics IPO का प्राइस बैंड 1,287 से 1,352 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशकों को कम से कम 11 शेयरों के एक लॉट में आवेदन करना होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 9 मार्च को फाइनल होने की उम्मीद है और कंपनी के शेयर 11 मार्च को शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर ICICI Securities, Avendus Capital और Axis Capital हैं, जबकि रजिस्ट्रार MUFG Intime India है।

Elfin Agro India IPO

SME सेगमेंट में भी इस हफ्ते सिर्फ एक नया IPO खुलेगा, जिसका नाम Elfin Agro India है। यह 25.03 करोड़ रुपये का फिक्स्ड प्राइस IPO है और पूरा इश्यू फ्रेश शेयरों का है, यानी इसमें जुटाया गया पैसा सीधे कंपनी के पास जाएगा। यह IPO 5 मार्च को खुलेगा और 9 मार्च को बंद होगा। शेयर अलॉटमेंट 10 मार्च को फाइनल होने की संभावना है और कंपनी के शेयर 12 मार्च को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।

इस हफ्ते 9 कंपनयिों की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते मेनबोर्ड पर चार कंपनियां लिस्ट होने जा रही हैं। इनमें Clean Max Enviro Energy और Shree Ram Twistex 2 मार्च को लिस्ट होंगी। इसके बाद PNGS Reva Diamond Jewellery 4 मार्च को और Omnitech Engineering 5 मार्च को शेयर बाजार में डेब्यू करेंगी।

SME सेगमेंट में भी 5 कंपनियों की लिस्टिंग तय है। 2 मार्च को Kiaasa Retail, Accord Transformer और Mobilise App Lab लिस्ट होंगी। इसके बाद 5 मार्च को Yaap Digital और 6 मार्च को Striders Impex की लिस्टिंग होगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख