return to news
  1. Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलेंगे Gabion Tech समेत 3 SME आईपीओ, Modern Diagnostic की होगी लिस्टिंग

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलेंगे Gabion Tech समेत 3 SME आईपीओ, Modern Diagnostic की होगी लिस्टिंग

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड January 05, 2026, 07:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gabion Technologies का IPO 6 जनवरी से 8 जनवरी तक खुलेगा। यह ₹29.16 करोड़ का IPO है, जिसमें कंपनी नई इक्विटी शेयर जारी करेगी, यानी इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है। इसका प्राइस बैंड ₹76 से ₹81 प्रति शेयर रखा गया है।

IPO

Victory Electric Vehicles International का IPO 7 जनवरी को खुलेगा।

Upcoming IPOs: अगर आप आईपीओ में निवेश करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। 5 जनवरी से शुरू हो रहे नए सप्ताह में 3 SME आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। हालांकि, इस दौरान कोई भी मेनबोर्ड IPO नहीं आ रहा है। यानी बड़ी कंपनियों का कोई IPO नहीं खुलेगा। इसके अलावा अगले हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ Modern Diagnostic and Research Centre IPO की लिस्टिंग होगी। इसकी लिस्टिंड डेट 7 जनवरी तय की गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Gabion Technologies IPO

Gabion Technologies का IPO 6 जनवरी से 8 जनवरी तक खुलेगा। यह ₹29.16 करोड़ का IPO है, जिसमें कंपनी नई इक्विटी शेयर जारी करेगी, यानी इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है। इसका प्राइस बैंड ₹76 से ₹81 प्रति शेयर रखा गया है।

कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल, नई मशीनरी और प्लांट खरीदने, और जनरल कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी। एक लॉट में 1,600 शेयर होंगे और रिटेल निवेशक को कम से कम 3,200 शेयर के लिए आवेदन करना होगा।

Victory Electric Vehicles International IPO

इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली Victory Electric Vehicles International का IPO 7 जनवरी से 9 जनवरी तक खुलेगा। कंपनी इस IPO के जरिए ₹34.56 करोड़ जुटाना चाहती है, जो पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा। IPO का प्राइस ₹41 प्रति शेयर तय किया गया है।

एक लॉट में 3,000 शेयर होंगे और रिटेल निवेशक को कम से कम 6,000 शेयर के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी ई-रिक्शा, ई-कार्गो/लोडर रिक्शा और स्कूटर जैसे इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है। इस पैसे का उपयोग कैपेक्स, वर्किंग कैपिटल और अन्य खर्चों के लिए किया जाएगा।

Yajur Fibres IPO

Yajur Fibres का IPO 7 जनवरी को खुलेगा और 9 जनवरी को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹168 से ₹174 प्रति शेयर रखा गया है। यह ₹120.41 करोड़ का IPO है और इसमें भी सिर्फ फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। एक लॉट में 800 शेयर होंगे और रिटेल निवेशक को कम से कम 1,600 शेयर के लिए आवेदन करना होगा।

कंपनी इस पैसे से नई शेड का निर्माण, प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने, सब्सिडियरी में निवेश, और वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करेगी। Yajur Fibres फ्लैक्स (लिनन), जूट और हेम्प जैसी फाइबर को प्रोसेस कर कॉटन जैसे फाइबर बनाती है, जिन्हें कपड़ा उद्योग में इस्तेमाल किया जाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख