return to news
  1. Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलेगा Gaudium IVF का आईपीओ, Fractal Analytics समेत इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलेगा Gaudium IVF का आईपीओ, Fractal Analytics समेत इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 16, 2026, 07:20 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Upcoming IPOs: इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में सिर्फ एक कंपनी का IPO खुलेगा, जिसका नाम है Gaudium IVF and Women Health, जो कि एक हेल्थकेयर सर्विस देने वाली कंपनी है। यह IPO 20 फरवरी को खुलेगा और 24 फरवरी को बंद होगा।

Upcoming IPOs

Upcoming IPOs: Fractal Analytics और Aye Finance दोनों की लिस्टिंग 16 फरवरी को होने वाली है।

Upcoming IPOs: 16 से 20 फरवरी के बीच प्राइमरी मार्केट थोड़ा शांत रहने वाला है। इस हफ्ते नई बड़ी कंपनियों के IPO कम हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि निवेशकों के लिए देखने लायक कुछ नहीं है। इस दौरान एक मेनबोर्ड IPO खुलेगा, SME सेगमेंट में एक IPO आएगा और कुछ अहम कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी। आइए जानते हैं इस हफ्ते का पूरा शेड्यूल।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस हफ्ते सिर्फ एक Mainboard IPO

इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में सिर्फ एक कंपनी का IPO खुलेगा, जिसका नाम है Gaudium IVF and Women Health, जो कि एक हेल्थकेयर सर्विस देने वाली कंपनी है। यह IPO 20 फरवरी को खुलेगा और 24 फरवरी को बंद होगा।

Gaudium IVF का IPO कुल 2.09 करोड़ शेयरों का है। इसमें से 1.14 करोड़ शेयर फ्रेश इश्यू के तहत जारी किए जाएंगे, जबकि 0.95 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत मौजूदा शेयरधारक बेचेंगे। इस IPO का अलॉटमेंट 25 फरवरी को फाइनल होने की उम्मीद है और शेयरों की लिस्टिंग 27 फरवरी को हो सकती है।

SME सेगमेंट का IPO

SME सेगमेंट में Fractal Industries का IPO खुलेगा। यह IPO 16 फरवरी को खुलेगा और 18 फरवरी को बंद होगा। कंपनी इस IPO के जरिए 49 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह पूरी तरह Fresh Issue है। इसमें 23 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे और कोई ऑफर फॉर सेल नहीं होगा।

Fractal Industries के IPO का प्राइस बैंड 205 से 216 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसका लॉट साइज 600 शेयर का है। यानी ऊपरी प्राइस बैंड पर निवेश करने के लिए निवेशकों को कम से कम 2,59,200 रुपये लगाने होंगे।

लिस्टिंग पर रहेगा फोकस

भले ही इस हफ्ते नए IPO कम हों, लेकिन बाजार की नजर लिस्टिंग्स पर रहेगी। Fractal Analytics और Aye Finance दोनों की लिस्टिंग 16 फरवरी को होने वाली है। इसके अलावा, SME सेगमेंट की एक और कंपनी Marushika Technology की लिस्टिंग 19 फरवरी को होने वाली है।

Fractal Analytics के IPO को निवेशकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। इसका IPO कुल 2.66 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसका अलॉटमेंट 12 फरवरी को फाइनल हुआ। वहीं Aye Finance के IPO को कमजोर रिस्पॉन्स मिला। यह IPO कुल मिलाकर सिर्फ 1.04 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख