return to news
  1. बजट के दिन आज शेयर मार्केट खुला रहेगा या बंद? क्या होगी टाइमिंग, हर सवाल का जवाब यहां

मार्केट न्यूज़

बजट के दिन आज शेयर मार्केट खुला रहेगा या बंद? क्या होगी टाइमिंग, हर सवाल का जवाब यहां

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 01, 2026, 08:08 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Share Market open or close? आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वां यूनियन बजट पेश करने जा रही हैं। 1 फरवरी को रविवार पड़ गया है और बजट भी आज ही पेश किया जाना है, ऐसे में क्या शेयर मार्केट खुले होंगे या फिर बंद?

शेयर मार्केट

क्या आज शेयर मार्केट खुला रहेगा?

Budget on Sunday: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार 9वां यूनियन बजट पेश करने जा रही हैं। बजट 1 फरवरी को पेश किया जाता है और इस बार 1 फरवरी को रविवार पड़ गया है, तो ऐसे में पहले इसको लेकर चर्चा थी कि क्या बजट पेश करने की तारीख को आगे-पीछे किया जाएगा? हालांकि सरकार ने फिर ऐलान कर दिया कि बजट 1 फरवरी को ही पेश किया जाएगा। इसके बाद सवाल यह आया कि क्या 1 फरवरी को शेयर मार्केट खुलेगा? दरअसल बजट का दिन शेयर मार्केट के लिए बहुत अहम होता है, ऐसे में फैसला लिया गया कि आज शेयर मार्केट भी खुलेगा। कैपिटल मार्केट, F&O, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और एसएलबी आज बजट के चलते खुले रहेंगे। शेयर मार्केट की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सीतारमण लगातार नौवां बजट पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करने जा रही हैं। ग्लोबल आर्थिक अनिश्चितताओं के दौर में पेश होने वाले इस बजट से सुधारवादी कदमों के जरिए विकास को गति मिलने की काफी उम्मीदें हैं। इस उपलब्धि के साथ ही सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के 10 बजट के कुल रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएंगी। देसाई ने 1959-1964 के बीच छह और 1967-1969 के बीच चार बजट पेश किए थे। हालांकि, लगातार बजट पेश करने के मामले में सीतारमण सबसे आगे रहेंगी।

उन्होंने पूर्व वित्त मंत्रियों पी चिदंबरम (9 बजट) और प्रणब मुखर्जी (8 बजट) को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अलग-अलग कार्यकालों में ये आंकड़े छुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण अब तक फरवरी, 2024 के अंतरिम बजट सहित लगातार आठ बजट पेश कर चुकी हैं।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख