return to news
  1. आज आएंगे IT दिग्गज TCS के Q2 नतीजे, ऐसा क्या हो गया कि कंपनी नहीं करेगी प्रेस कॉन्फ्रेन्स

मार्केट न्यूज़

आज आएंगे IT दिग्गज TCS के Q2 नतीजे, ऐसा क्या हो गया कि कंपनी नहीं करेगी प्रेस कॉन्फ्रेन्स

विकास तिवारी

2 min read | अपडेटेड October 09, 2025, 09:05 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

TCS Q2 results Big Update: TCS ने 9 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है। हालांकि, कंपनी की एनालिस्ट कॉल जारी रहेगी, जिससे निवेशकों को Q2 FY26 के वित्तीय नतीजों और मैनेजमेंट की रणनीतियों की जानकारी मिलेगी। चलिए एक नजर प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द होने के कारण पर डाल लेते हैं।

शेयर सूची

TCS
--
tcs-q2-results-2025-big-updates-press-conference-cancelled

आज IT दिग्गज TCS अपने Q2 FY26 नतीजे घोषित करेगा।

TCS Q2 results Big Update: आज IT दिग्गज Tata Consultancy Services (TCS) अपने Q2 FY26 के नतीजे शेयर बाजार में पेश करेगा। लेकिन निवेशकों के लिए एक छोटा बदलाव आया है। कंपनी ने रतन टाटा की पुण्यतिथि के कारण प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है। हालांकि, एनालिस्ट कॉल तय समय पर होगी, जिससे वित्तीय प्रदर्शन और मैनेजमेंट के अपडेट शेयर किए जाएंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

प्रेस कॉन्फ्रेंस होने के पीछे ये है कारण

TCS ने स्पष्ट किया है कि 9 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द करने का कारण यह है कि यह तारीख टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की पुण्यतिथि के साथ टकरा रही थी। हालांकि, निवेशकों को कोई निराशा नहीं होगी, क्योंकि कंपनी की एनालिस्ट कॉल समय पर होगी। इस कॉल में वित्तीय नतीजे और मैनेजमेंट की कमेंट्री शामिल रहेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द होने से शेयरधारकों का भरोसा प्रभावित नहीं होगा, क्योंकि जानकारी का सोर्स अब भी उपलब्ध है और बाजार के लिए जरूरी डेटा समय पर शेयर किया जाएगा।

Q2 के नतीजों पर निवेशकों की नजर

TCS के Q2 FY26 नतीजे रिटेल निवेशकों के लिए खास महत्व रखते हैं, क्योंकि इससे ग्लोबल IT सेक्टर की स्थिति का अंदाजा मिलेगा। अमेरिका में H-1B वीजा शुल्क बढ़ोतरी और वैश्विक प्रोजेक्ट में देरी जैसी चुनौतियों के बीच निवेशक यह देखना चाहते हैं कि TCS ने कैसे प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों में बदलाव और छंटनी

इससे पहले TCS ने वित्त वर्ष 26 में लगभग 12,200 कर्मचारियों (ग्लोबल वर्कफोर्स का 2 प्रतिशत) को निकालने की योजना घोषित की थी। कुल कर्मचारियों की संख्या जून 2025 तक 6.13 लाख थी। यह छंटनी मुख्य रूप से मिड और सीनियर लेवल के कर्मचारियों को प्रभावित करेगी।

कंपनी ने कहा कि यह "सबसे कठिन निर्णयों में से एक" था। इसका उद्देश्य तेजी से बदलती तकनीकों और नए वर्कप्लेस मॉडल के मुताबिक कंपनी को भविष्य के लिए तैयार करना है। छंटनी प्रभावित कर्मचारियों को रिटायरमेंट पैकेज, बीमा, नोटिस पीरियड में वेतन और प्लेसमेंट सहायता दी जाएगी। TCS का शेयर हाल के सत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। पिछले पांच सेशन में शेयर में लगभग 5 प्रतिशत की तेजी आई है। बुधवार को शेयर में 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। निवेशक Q2 नतीजों और मैनेजमेंट के कमेंट्री को लेकर उत्सुक हैं।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख