मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड October 09, 2025, 09:43 IST
सारांश
Stocks to Watch: आज के ट्रेडिंग सेशन में TCS, Tata Elxsi, Coal India, Solar Industries, IRB InvIT, UGRO Capital, Lupin, GR Infraprojects और Senco Gold जैसे स्टॉक्स चर्चा में रहेंगे। कई कंपनियों ने नए कॉन्ट्रैक्ट्स साइन किए हैं और कुछ अपने नतीजे घोषित करने वाली हैं।

Stocks to watch: आज इन शेयरों पर रहेगी नजर
Stocks to Watch: गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में ट्रेडिंग तेजी के साथ शुरू हुई और प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स ने सपाट के बाद अच्छी बढ़त दिखाई। सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 81,987 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 60 अंकों की बढ़त के साथ 25,100 के ऊपर था। मेटल, आईटी और फार्मा सेक्टर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, आज कई बड़े कॉर्पोरेट इवेंट्स और नतीजों की वजह से बाजार में हलचल बढ़ सकती है।
आईटी दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आज अपनी दूसरी तिमाही (Q2 FY26) के नतीजे पेश करेगी। निवेशकों की निगाह कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ और मार्जिन पर होगी। इसके अलावा, बोर्ड दूसरी इंटरिम डिविडेंड की घोषणा भी कर सकता है।
Tata Elxsi का बोर्ड आज तिमाही और हाफ ईयर (सितंबर 2025 तक) के ऑडिटेड नतीजों की समीक्षा करेगा। कंपनी के डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी सर्विसेज बिजनेस से स्थिर आय की उम्मीद की जा रही है।
Coal India ने IRCON International के साथ रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर एक गैर-बाध्यकारी MoU साइन किया है। इस साझेदारी से CIL और उसकी सहायक कंपनियों को बेहतर लॉजिस्टिक्स सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
**Solar Industries **
Solar Industries India को South Eastern Coalfields (SECL) से 483 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर दो साल के लिए बल्क एक्सप्लोसिव्स की सप्लाई का है। कंपनी ने साफ किया कि यह डील पूरी तरह घरेलू इकाई के साथ है।
**IRB InvIT **
IRB InvIT Fund ने Qualified Institutional Placement (QIP) के जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके साथ 250 करोड़ रुपये का अपसाइज विकल्प भी है। कीमत ₹60 प्रति यूनिट तय की गई है, जो पिछले क्लोजिंग से 2.8% डिस्काउंट पर है।
**UGRO Capital **
NBFC कंपनी UGRO Capital ने 300 करोड़ रुपये तक के सिक्योर्ड NCD जारी करने को मंजूरी दी है। अगर सब्सक्रिप्शन ज्यादा हुआ तो 150 करोड़ रुपये और जुटाए जा सकते हैं। यह फैसला कंपनी की Investment and Borrowing Committee ने लिया है।
**Lupin **
Lupin अमेरिका के Coral Springs, फ्लोरिडा में एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाएगी। यह प्लांट विशेष रूप से रेस्पिरेटरी मेडिसिन बनाने पर फोकस करेगा। इस कदम से कंपनी का अमेरिकी बाजार में दबदबा और दवा आपूर्ति दोनों मजबूत होंगे। ** GR Infraprojects **
GR Infraprojects को झारखंड में गिरिडीह बायपास (टुंडी) रोड प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। यह 26.67 किमी लंबा प्रोजेक्ट EPC मॉडल पर होगा और इसकी कुल वैल्यू ₹290.23 करोड़ है। कंपनी को इसे 24 महीनों में पूरा करना होगा।
**Senco Gold **
Senco Gold ने सितंबर तिमाही में 6.5% की सालाना ग्रोथ दर्ज की है। वहीं H1FY26 में कंपनी की आय 17.8% बढ़ी है। इसका श्रेय मजबूत रिटेल डिमांड, सेंट्रल बैंक की खरीद और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी को जाता है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What is the Nifty NBFC Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
What Is the BSE Saatvik 100 Index?
What is the Nifty Capital Goods Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs