return to news
  1. Tata Motors share: 1179 रुपये का शेयर टूटकर 630 रुपये पर आया, आखिर क्यों गिर रहा है टाटा स्टॉक?

मार्केट न्यूज़

Tata Motors share: 1179 रुपये का शेयर टूटकर 630 रुपये पर आया, आखिर क्यों गिर रहा है टाटा स्टॉक?

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 28, 2025, 11:47 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Tata Motors share hits 52-week low: स्टॉक ने पिछले साल 30 जुलाई को 1179.05 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया था। आज की गिरावट के साथ यह शेयर अब अपने हाई से करीब 46 फीसदी टूट चुका है।

शेयर सूची

Tata Motors Share: आज की गिरावट के साथ टाटा मोटर्स का मार्केट कैप घटकर 2.32 लाख करोड़ रुपये रह गया।

Tata Motors Share: आज की गिरावट के साथ टाटा मोटर्स का मार्केट कैप घटकर 2.32 लाख करोड़ रुपये रह गया।

Tata Motors share price: दिग्गज कार कंपनी टाटा मोटर्स के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। आज 28 फरवरी को यह स्टॉक 2.72 फीसदी की गिरावट के साथ 630.60 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

Tata Motors का शेयर 46% टूटा

स्टॉक ने पिछले साल 30 जुलाई को 1179.05 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया था। हालांकि, आज की गिरावट के साथ यह शेयर अब अपने हाई से करीब 46 फीसदी टूट चुका है। इसके चलते कंपनी के मार्केट कैप में लगभग ₹2 लाख करोड़ की गिरावट आई है।

52-वीक लो पर आया Tata Motors

आज की गिरावट के साथ टाटा मोटर्स का मार्केट कैप घटकर 2.32 लाख करोड़ रुपये रह गया। स्टॉक ने आज 630 रुपये के अपने 52-वीक लो को छू लिया। टाटा मोटर्स के शेयरों में आज लगातार 5वें दिन गिरावट रही। इस दौरान यह शेयर करीब 8.6 फीसदी टूट चुका है।

Tata Motors में गिरावट की क्या है वजह?

टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट की वजह चीन और यूके जैसे प्रमुख बाजारों में जगुआर लैंड रोवर (JLR) के लिए कमजोर डिमांड है। इसके साथ ही डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में भी सुस्ती देखने को मिल रही है।

अमेरिका में यूरोप से आयातित गाड़ियों पर संभावित नए टैक्स (इंपोर्ट टैरिफ) लग सकते हैं। इससे JLR की अमेरिका में बिक्री प्रभावित हो सकती है, क्योंकि उसकी कुल खुदरा बिक्री का 25% अमेरिका से आता है। इसके अलावा, एक्सपर्ट्स ने फरवरी 2025 में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री में गिरावट का अनुमान जताया है।

Tata Motors के शेयरों का प्रदर्शन

टाटा मोटर्स के शेयरों में पिछले एक महीने में करीब 12 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में यह शेयर 42 फीसदी टूट चुका है। इस साल अब तक इसमें करीब 16 फीसदी की गिरावट देखी गई। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 34 फीसदी का नुकसान हुआ। हालांकि, पिछले 5 साल में इसने 388 फीसदी का रिटर्न दिया है।

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में जिस स्टॉक का जिक्र किया गया है, वह यह दिखाने के लिए है कि एनालिसस किस तरह से करना है। किसी भी स्टॉक में अपना पैसा लगाने से पहले पूरी तरह से जान-समझ लें और उसके हिसाब से अपना फैसला खुद लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।