मार्केट न्यूज़
.png)
3 min read | अपडेटेड June 29, 2026, 08:05 IST
सारांश
Tata Motors PV फाइनेंशियल ईयर 2030-31 तक चार नए ईवी प्रोडक्ट्स और 10 से ज्यादा एडवांस्ड वर्जन वाले मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। ‘अर्ली अडॉप्टर्स’ वे कस्टमर्स हैं, जो प्रतिस्पर्धी बढ़त पाने के लिए कोई नए आइडिया या टेक्नॉलिजी चुनते हैं।
शेयर सूची

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में हलचल की उम्मीद (Photo: Shutterstock)
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles, EVs) का चलन अपने ‘अर्ली अडॉप्टर्स’ दौर को पार कर गया है। ऐसे में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी टॉप स्थिति को बनाए रखने के लिए फाइनेंशियल ईयर 2030-31 तक चार नए ईवी प्रोडक्ट्स और 10 से ज्यादा एडवांस्ड वर्जन वाले मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। ‘अर्ली अडॉप्टर्स’ वे कस्टमर्स हैं, जो प्रतिस्पर्धी बढ़त पाने के लिए कोई नए आइडिया या टेक्नॉलिजी चुनते हैं। शेयर मार्केट सोमवार को खुलेगा, तो इस खबर का असर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों पर देखने को मिल सकता है। गुरुवार को टाटा मोटर्स पीवी के शेयर 1% यानी कि 3.5 रुपये बढ़कर 353.20 रुपये पर क्लोज हुए थे।
इन्वेस्टरों के लिए की गई प्रेजेंटेशन में कंपनी ने कहा कि वह अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में वृद्धि के अगले दौर की तैयारी कर रही है, और 2030-31 तक 30% से ज्यादा की ईवी पहुंच पर नजर रखे हुए है। कंपनी ने कहा, ‘अभी, ईवी पर ‘अर्ली मैजोरिटी’ विचार कर रही है। हम अर्ली और लेट मैजोरिटी कस्टमर्स के बीच ईवी को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाएंगे।’ ‘अर्ली मैजोरिटी’ कस्टमर्स वे होते हैं, जिन्हें खरीदने से पहले सफल ‘केस स्टडीज’ देखने की जरूरत होती है, जबकि ‘लेट मैजोरिटी’ वाले कस्टमर्स आम आदमी के नए आइडिया या टेक्नॉलिजी को अपनाने के बाद ही उसे स्वीकार करते हैं। कंपनी का कहना है कि भारत का ईवी मार्केट अर्ली अडॉप्टर्स से अर्ली मैजोरटी की ओर ट्रांसफर हो गया है।
कंपनी के मुताबिक, ईवी के मार्केट में अर्ली अडॉप्टर्स की हिस्सेदारी 13.5% है, जबकि अर्ली मैजोरटी और लेट मैजोरटी का हिस्सा 34-34% है। वहीं पीछे रहने वालों की संख्या 16% है। इनोवेटर के नंबर्स 2.5% है। इनोवेटर जोखिम लेने वाले होते हैं जो नई चीजें सबसे पहले आजमाना पसंद करते हैं, जबकि पीछे रहने वाले कस्टमर्स परंपरागत होते हैं, जो बदलाव का विरोध करते हैं और उसे सबसे आखिर में स्वीकार करते हैं। फ्यूचर की वृद्धि को बढ़ाने के लिए कंपनी ने प्रेजेंटेशन में कहा, ‘2030-31 तक, हमारे पास 10 ईवी गाड़ियों का पोर्टफोलियो होगा। हमारे पोर्टफोलियो को पूरी तरह से मजबूत करने के लिए वृद्धि के अगले दौर के लिए हम लगातार नई पेशकश लाएंगे।’
कंपनी के मौजूदा ईवी पोर्टफोलियो में एक्सप्रेस-टी, कर्व.ईवी, हैरियर ईवी, नेक्सॉन ईवी, पंच ईवी और टियागो ईवी शामिल हैं। कंपनी का प्लान 2030-31 तक चार नए ईवी प्रोडक्ट्स जोड़ने और 10 से ज्यादा एडवांस्ड वर्जन वाले मॉडल पेश करने की है। आने वाले प्रोडक्ट्स में सिएरा.ईवी शामिल है, जो इसके अविन्या कॉन्सेप्ट पर आधारित एक प्रोडक्ट है और दो अन्य मॉडल हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने कहा कि वह अपनी ईवी की सीरीज की रेंज को दो से तीन गुना और तेज चार्जिंग को तीन गुना बढ़ाने के लिए भी काम कर रही है। साथ ही बैटरी की एनर्जी डेप्थ को 20-23% तक बढ़ा रही है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs