return to news
  1. Tata Capital IPO: आज खुल रहा टाटा ग्रुप का आईपीओ, निवेश से पहले यहां जानिए सबकुछ

मार्केट न्यूज़

Tata Capital IPO: आज खुल रहा टाटा ग्रुप का आईपीओ, निवेश से पहले यहां जानिए सबकुछ

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड October 06, 2025, 08:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

टाटा कैपिटल लिमिटेड का IPO ₹15,511.87 करोड़ का बुक बिल्ड इश्यू है। 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक खुलेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹310–₹326 प्रति शेयर है। अनुमानित लिस्टिंग 13 अक्टूबर 2025 को BSE और NSE पर होगी। निवेशकों के लिए रिटेल और संस्थागत लेवल पर अलग-अलग लेवल का निवेश विकल्प है।

tata-capital-ipo-october-2025-open-today

टाटा कैपिटल लिमिटेड IPO की यहां देखें पूरी कुंडली

Tata Capital IPO: टाटा कैपिटल लिमिटेड का IPO आज खुल रहा है, जिसमें पैसा लगाने का मौका 6 अक्टूबर 2025 से 8 अक्टूबर 2025 तक मिलेगा। यह ₹15,511.87 करोड़ का बुक बिल्ड इश्यू है, जिसमें 21 करोड़ नए शेयरों के माध्यम से ₹6,846 करोड़ जुटाए जाएंगे और 26.58 करोड़ शेयरों की ऑफ़र फॉर सेल ₹8,665.87 करोड़ के लिए उपलब्ध होंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

निवेशकों के लिए रिटेल न्यूनतम निवेश ₹14,996 (उच्चतम प्राइस के अनुसार) तय किया गया है। संस्थागत निवेशकों के लिए अलग-अलग लॉट साइज निर्धारित हैं। IPO का प्राइस बैंड ₹310–₹326 रखा गया है और अनुमानित लिस्टिंग 13 अक्टूबर 2025 को BSE और NSE पर होगी। मौजूदा GMP और प्राइस बैंड को मिलाकर शुरुआती लिस्टिंग पर लगभग 2.3% का अनुमानित लाभ निवेशकों को दिख रहा है।

क्या करती है कंपनी?

टाटा कैपिटल टाटा समूह की प्रमुख नॉन-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है। यह रिटेल, कॉर्पोरेट और संस्थागत ग्राहकों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी के पास कंज्यूमर लोन जैसे पर्सनल लोन, होम लोन, ऑटो लोन, एजुकेशन लोन और प्रॉपर्टी लोन के अलावा कॉमर्शियल फाइनेंस, वेल्थ मैनेजमेंट और निवेश बैंकिंग सेवाएं भी हैं। इसके अलावा टाटा कैपिटल क्लीनटेक फाइनेंस में भी सक्रिय है, जिसमें रिन्यूएबल एनर्जी, वेस्ट मैनेजमेंट और जल प्रबंधन प्रोजेक्ट्स के लिए वित्तीय समाधान शामिल हैं।

कंपनी का PAN-India नेटवर्क काफी व्यापक है। जून 2025 तक टाटा कैपिटल की 1,516 शाखाएं 1,109 लोकेशंस में फैली हुई हैं और यह 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय है। कंपनी 25 से अधिक लेंडिंग प्रोडक्ट्स के माध्यम से छोटे और बड़े व्यवसाय, सेलरीड और सेल्फ-एम्प्लॉइड ग्राहकों को सेवाएं देती है। इसके अलावा, कंपनी प्राइवेट इक्विटी और थर्ड-पार्टी प्रोडक्ट्स जैसे इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड और वेल्थ मैनेजमेंट सेवाओं में भी काम करती है।

कमाई के मोर्चे पर क्या है हाल?

वित्तीय प्रदर्शन के मामले में टाटा कैपिटल मजबूत स्थिति में है। मार्च 2025 तक कंपनी की कुल आय ₹28,369.87 करोड़ रही, जबकि PAT ₹3,655.02 करोड़ दर्ज किया गया। कुल संपत्ति ₹2,48,465.01 करोड़ और NET Worth ₹32,587.82 करोड़ रही। कंपनी की वित्तीय ताकत, मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल और अनुभव प्रबंधन टीम इसे निवेशकों के लिए भरोसेमंद बनाती हैं।

जुटाए गए फंड का क्या करेगी कंपनी?

IPO से जुटाए गए फंड का मुख्य उद्देश्य टाटा कैपिटल की Tier-I कैपिटल बेस को मजबूत करना और भविष्य में लेंडिंग आवश्यकताओं को पूरा करना है। इसके अलावा, यह IPO कंपनी के विस्तार और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को और मजबूत करने में भी मदद करेगा। निवेशकों के लिए यह IPO NBFC सेक्टर में एक भरोसेमंद और स्थिर निवेश का अवसर प्रदान करता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख