मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड February 17, 2026, 09:29 IST
सारांश
भारतीय शेयर बाजार में आज कई बड़ी कंपनियों से जुड़े अपडेट्स आए हैं। कोचीन शिपयार्ड ने नौसेना के लिए बड़ा टेंडर जीता है, तो टीवीएस सप्लाई चेन ने विदेशी कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। इसके अलावा दिल्लीवरी और लुपिन जैसी कंपनियों ने भी नए करार किए हैं। जानिए आज किन स्टॉक्स में एक्शन दिखेगा और क्या हैं उनके ट्रिगर्स।
शेयर सूची

Stocks to watch: आज इन शेयरों पर रहेगी नजर
आज शेयर बाजार में कई महत्वपूर्ण कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी। बाजार खुलने के साथ ही कोचीन शिपयार्ड, डिल्लीवरी, एनटीपीसी और लुपिन जैसी कंपनियों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। इन कंपनियों ने हाल ही में नए व्यापारिक समझौते, बड़े ऑर्डर और अपनी क्षमता विस्तार को लेकर शेयर बाजारों को जानकारी दी है। बाजार के जानकारों का मानना है कि इन कॉरपोरेट अपडेट्स का असर संबंधित कंपनियों के शेयर भाव पर साफ तौर पर देखा जाएगा।
निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत दबाव में हुई। पिछले सेशन की मजबूती के बाद आज ग्लोबल संकेत सुस्त रहे, जिसका असर ओपनिंग पर साफ दिखा। निफ्टी करीब 80 अंकों की गिरावट के साथ 25,600 के आसपास ट्रेड करता नजर आया, जबकि सेंसेक्स और बैंक निफ्टी में भी करीब 200 अंकों की कमजोरी रही। हालांकि आईटी इंडेक्स में हल्की तेजी ने कुछ सहारा दिया। अंतरराष्ट्रीय संकेतों की बात करें तो GIFT Nifty सुबह करीब 80 अंक फिसलकर 25,650 के नीचे कारोबार करता दिखा। वहीं Dow Jones Industrial Average के फ्यूचर्स सपाट रहे, जबकि अमेरिकी बाजार पिछले सेशन में बंद थे।
रक्षा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कोचीन शिपयार्ड के लिए आज की सुबह एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। कंपनी को रक्षा मंत्रालय के एक टेंडर में एल1 (L1) बिडर यानी सबसे कम बोली लगाने वाला घोषित किया गया है। यह ऑर्डर भारतीय नौसेना के लिए पांच सर्वे वेसल्स यानी खोजी जहाजों के निर्माण से जुड़ा है, जिसकी कुल कीमत करीब 5,000 करोड़ रुपये है। इतने बड़े ऑर्डर की खबर से आज इस शेयर में जोरदार तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों में आज हलचल रहेगी। टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस ने इटली के एएलए (ALA) ग्रुप के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं। यह करार भारतीय एयरोस्पेस और डिफेंस मार्केट में सेवाएं देने के लिए किया गया है। वहीं, डिल्लीवरी ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप राइडईवी (RIDEV) के साथ हाथ मिलाया है। इस समझौते के तहत दिल्लीवरी 150 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तैनाती करेगी।
एनटीपीसी ने अपनी उत्पादन क्षमता में एक और कदम आगे बढ़ाया है। कंपनी ने अपने भिलाई सोलर प्रोजेक्ट के अतिरिक्त 5 मेगावाट (MW) का परिचालन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही एनटीपीसी ग्रुप की कुल कमर्शियल कैपेसिटी अब बढ़कर 86,729 मेगावाट हो गई है। वहीं, सरकारी कंपनी आरईसी की सब्सिडियरी कंपनी आरईसी पावर डेवलपमेंट ने विशाखापत्तनम यानी वाइजैग पावर ट्रांसमिशन को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में शामिल किया है।
वहीं, फार्मा कंपनी लुपिन ने कनाडा के बाजार में अपना विस्तार करने के लिए स्पेक्टस (Spektus) के साथ लाइसेंस और सप्लाई समझौता किया है। इसके तहत कंपनी अपनी एंटीडिप्रेसेंट दवा 'डेस्लाफ्लेक्स' को कनाडा में बेचेगी। स्टील सेक्टर की बात करें तो जिंदल स्टील की सहायक कंपनी स्काईहाई सस्टेनेबल, कंपनी में 4.87 परसेंट वोटिंग राइट्स हासिल करने के लिए तैयार है। ये बदलाव लंबी अवधि के निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
जायडस वेलनेस के सीईओ तरुण अरोड़ा ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 15 परसेंट कर ली है। उन्होंने बाजार से 4 परसेंट की अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है, जो कंपनी के भविष्य पर उनके भरोसे को दिखाता है। भारत फोर्ज की सहायक कंपनी जेएस ऑटो ने भी अपने निवेश की आखिरी किस्त पूरी कर ली है। इसके अलावा, अरिहंत फाउंडेशन्स एंड हाउसिंग के बोर्ड की बैठक 19 फरवरी को होने वाली है, जिसमें एनसीडी (NCDs) के जरिए फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा।
संबंधित समाचार
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।