return to news
  1. Stocks To Watch Today: कोचीन शिपयार्ड को मिला एक और बड़ा ऑर्डर, नोट कर लें जबरदस्त हलचल वाले स्टॉक्स के नाम

मार्केट न्यूज़

Stocks To Watch Today: कोचीन शिपयार्ड को मिला एक और बड़ा ऑर्डर, नोट कर लें जबरदस्त हलचल वाले स्टॉक्स के नाम

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 19, 2026, 09:38 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज 19 फरवरी को शेयर बाजार में कोचीन शिपयार्ड, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) जैसे शेयरों पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी। कोचीन शिपयार्ड को फ्रांस से ₹2,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है, जबकि एचयूएल ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए भारी निवेश का ऐलान किया है। बाजार में इन डील्स का असर शेयरों की चाल पर दिखेगा।

शेयर सूची

stocks to watch 19 feb

आज बाजार में इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Stocks To Watch Today: आज यानी 19 फरवरी को शेयर बाजार में कई महत्वपूर्ण कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर है। बाजार खुलने के साथ ही कोचीन शिपयार्ड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारत फोर्ज जैसी कंपनियों में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। इन कंपनियों ने हाल ही में नए बिजनेस समझौते, बड़े ऑर्डर और निवेश योजनाओं को लेकर शेयर बाजारों को जानकारी दी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बता दें कि आज घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी का रुख देखने को मिला। मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। BSE Sensex और NIFTY 50 दोनों ही हरे निशान में खुले। निफ्टी करीब 25,850 के आसपास कारोबार करता दिखा। आईटी और मेटल सेक्टर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।

कोचीन शिपयार्ड को मिला विदेशी ऑर्डर

शिपिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी कोचीन शिपयार्ड के लिए आज फिर एक बड़ी खुशखबरी आई है। कंपनी ने फ्रांस की कंपनी सीएमए सीजीएम (CMA CGM) के साथ ₹2,000 करोड़ से ज्यादा का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस डील के तहत कोचीन शिपयार्ड छह फीडर कंटेनर जहाजों का निर्माण करेगी। पिछले कुछ दिनों में लगातार मिल रहे बड़े ऑर्डर्स की वजह से इस शेयर में निवेशकों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है और आज भी इसमें तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।

एचयूएल का ₹2,000 करोड़ का बड़ा निवेश

देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए ₹2,000 करोड़ के निवेश को मंजूरी दे दी है। कंपनी यह पैसा ब्यूटी, वेलबीइंग और होम केयर सेगमेंट के विस्तार पर खर्च करेगी। इस बड़े निवेश के फैसले से कंपनी के भविष्य की ग्रोथ को मजबूती मिलेगी, जिसका असर आज शेयर के भाव पर दिख सकता है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारत फोर्ज में हलचल

डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों में आज खास एक्शन रहेगा। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के बोर्ड की बैठक 27 फरवरी को होने वाली है, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जाएगा। वहीं, भारत फोर्ज ने वीवीडीएन (VVDN) टेक्नोलॉजीज के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं। यह करार ऑटोमोटिव, डिफेंस और डेटा सेंटर मार्केट के लिए स्ट्रैटेजिक समाधान तैयार करने के लिए किया गया है।

फार्मा और बैंकिंग सेक्टर के बड़े अपडेट

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी जाइडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी हेल्थ रेगुलेटर (US FDA) से बोसेंटन टैबलेट्स के लिए मंजूरी मिल गई है। वहीं, डॉ रेड्डीज ने मरकरी फार्मा ग्रुप के साथ $32.15 मिलियन का एक समझौता किया है, जिसके तहत कंपनी 'प्रोजिनोवा' और 'साइक्लोप्रोजिनोवा' जैसे ट्रेडमार्क खरीदेगी। बैंकिंग सेक्टर में करूर वैश्य बैंक ने मद्रास यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर दक्षिण भारत की पहली लुप्तप्राय भाषाओं की प्रयोगशाला शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है।

यात्रा ऑनलाइन के प्रमोटर टीएचसीएल ट्रैवल होल्डिंग ने ओपन मार्केट के जरिए कंपनी में 1.8 परसेंट हिस्सेदारी बेची है, जिससे आज शेयर में उतार-चढ़ाव रह सकता है। वहीं, टीआईएल (TIL) के बोर्ड की बैठक 23 फरवरी को होने वाली है, जिसमें क्यूआईपी (QIP) या राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा बीजीआर एनर्जी को राजस्थान वैट एमनेस्टी स्कीम के तहत ₹606.43 करोड़ की बड़ी छूट मिली है, जो कंपनी के लिए एक सकारात्मक खबर है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख