return to news
  1. Stocks To Watch: Tata Steel, Tech Mahindra, SBI और Wipro जैसे स्टॉक्स पर आज रहेगी नजर, ये है डीटेल

मार्केट न्यूज़

Stocks To Watch: Tata Steel, Tech Mahindra, SBI और Wipro जैसे स्टॉक्स पर आज रहेगी नजर, ये है डीटेल

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 18, 2026, 09:17 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

शेयर बाजार में आज कई दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स फोकस में रहने वाले हैं। टाटा स्टील का बड़ा निवेश प्लान हो या टेक महिंद्रा का सऊदी अरब में पूरा कंट्रोल, ये खबरें बाजार की चाल तय कर सकती हैं। हम आपको उन 10 स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं जिनमें आज एक्शन दिख सकता है।

stocks_to_watch_18march

आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर।

भारतीय शेयर बाजार में आज निवेश के नजरिए से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। टाटा स्टील से लेकर एसबीआई तक, कई दिग्गज कंपनियों ने अपने फ्यूचर प्लान और बिजनेस डील की जानकारी साझा की है। इन खबरों का असर आज इन कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है। अगर आप भी बाजार में ट्रेडिंग या निवेश करते हैं, तो इन 10 कंपनियों के अपडेट्स आपके काम आ सकते हैं। क्योंकि आज बाजार में हल्की तेजी भी देखने को मिल रही है। निफ्टी 100 अंक तो सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

टेक महिंद्रा और विप्रो में टेक डील

टेक महिंद्रा की लंदन वाली कंपनी अब टेक महिंद्रा अरबिया में 20 पर्सेंट हिस्सा खरीदने जा रही है। इसके लिए करीब 206 करोड़ रुपये का सौदा हुआ है। इस डील के बाद अरबिया वाली कंपनी में टेक महिंद्रा की हिस्सेदारी पूरी 100 पर्सेंट हो जाएगी। दूसरी तरफ आईटी सेक्टर की एक और बड़ी कंपनी विप्रो ने हार्नेस के साथ हाथ मिलाया है। यह एक एआई सॉफ्टवेयर डिलीवरी प्लेटफॉर्म है। इस पार्टनरशिप का मकसद एआई आधारित सॉफ्टवेयर डिलीवरी को फास्ट करना है।

टाटा स्टील का बड़ा निवेश और मर्जर

टाटा स्टील के बोर्ड ने नीलाचल इस्पात निगम के मर्जर को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने अपने फ्यूचर प्लान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। टाटा स्टील अपनी कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स में करीब 18,488 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह निवेश वित्त वर्ष 2027 से शुरू होकर अलग-अलग किस्तों में किया जाएगा। इससे कंपनी के ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और प्रोडक्शन कैपेसिटी में सुधार आने की उम्मीद है।

बैंकिंग और पावर सेक्टर की हलचल

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने बॉन्ड के जरिए 6,051 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इन बॉन्ड पर 7.05 पर्सेंट का कूपन रेट तय किया गया है। वहीं पावर सेक्टर की कंपनी सीईएससी ने 600 मेगावाट के विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट के लिए चार लेटर ऑफ अवॉर्ड जारी किए हैं। यह प्रोजेक्ट अलग-अलग सप्लायर्स के जरिए पूरे किए जाएंगे। इसके अलावा एनएचपीसी ने भी बड़ी जानकारी दी है। सुबनसिरी लोअर हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की पहली 250 मेगावाट की यूनिट ने कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

वरुण बेवरेजेस की एक कंपनी अब क्रिकली डेयरी प्रोपराइटरी में 100 पर्सेंट हिस्सा खरीदेगी। यह सौदा 131 करोड़ रुपये की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगा। इंडिया ग्लाइकोल्स के बोर्ड ने भी अपने शेयरहोल्डर्स को खुशखबरी दी है और 7.5 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। श्री लोटस ने श्री लोटस इम्पीरियल प्रोजेक्ट्स नाम से एक नई कंपनी बनाई है। आखिर में नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स के शेयरहोल्डर्स ने कंपनी की उधारी की सीमा को 500 करोड़ से बढ़ाकर 1,200 करोड़ रुपये करने का फैसला किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख