return to news
  1. Stocks to watch: Bharti Airtel से लेकर Waaree Energies तक आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन, क्या हैं इनसे जुड़े अपडेट्स

मार्केट न्यूज़

Stocks to watch: Bharti Airtel से लेकर Waaree Energies तक आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन, क्या हैं इनसे जुड़े अपडेट्स

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड February 24, 2026, 08:14 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stocks to Watch: आज भारती एयरटेल समेत कुछ ऐसे बड़े स्टॉक्स जिनमें एक्शन दिख सकता है। 23 फरवरी को मार्केट बंद होने के बाद इन स्टॉक्स से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें आईं, जिसके चलते इनमें एक्शन देखने को मिल सकता है।

शेयर सूची

AIRTELPP
--
LUPIN
--
PATEL-RE
--
WAAREEENER
--
स्टॉक टू वॉच

आज शेयर मार्केट में किन शेयरों में दिख सकती है हलचल?

Stocks to Watch: शेयर मार्केट में आज किन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है, चलिए इस पर एक नजर डालते हैं। 23 फरवरी को शेयर मार्केट बंद होने के बाद कुछ ऐसे अपडेट्स आए, जिसके चलते कुछ शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है। इसमें भारती एयरटेल, पटेल इंजीनियरिंग, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वारी एनर्जीस जैसे बड़े नाम शामिल हैं। घरेलू शेयर मार्केट आज गिरावट के साथ खुलने की आशंका है। GIFT NIFTY फ्यूचर्स के अनुसार, NIFTY50 इंडेक्स 115 पॉइंट्स नीचे खुलेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
एक नजर डालते हैं ऐसे ही स्टॉक्स पर जिनमें आज एक्शन देखने को मिल सकता है-
Bharti Airtel: टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी Bharti Airtel ने अपनी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। एयरटेल ने कहा है कि अपनी NBFC यूनिट Airtel Money Limited को और बड़ा बनाएगी, ताकि लोगों को लोन आसानी से मिल सके। इसके तहत कंपनी बड़े निवेश की तैयारी कर रही है। इस ऐलान के बाद आज शेयरों में कुछ हलचल देखी जा सकती है।
मोबिक्विक: वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड (मोबिक्विक) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी मोबिक्विक सिक्योरिटीज ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (एमएसबीपीएल) ने सोमवार को घोषणा की कि उसे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) से स्टॉकब्रोकिंग कारोबार शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इस खबर का असर मोबिक्विक के शेयरों पर देखने को मिल सकता है।
वारी एनर्जीज: कंपनी को 23 फरवरी, 2026 को एक प्रतिष्ठित ग्राहक, सोलर पावर डेवलपर और स्वतंत्र पावर प्रोड्यूसर से फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में 500 मेगावाट सौर मॉड्यूल की आपूर्ति का ऑर्डर प्राप्त हुआ। इसका असर शेयरों पर दिख सकता है।
शैलेट होटल्स: कंपनी के बोर्ड ने हैदराबाद के माधापुर में लगभग 330 कमरों वाले एक लग्जरी होटल और लगभग 36,255 वर्ग फुट के कमर्शियल/रिटेल स्पेस के विकास पर विचार किया और उसे मंजूरी दे दी है। यह प्रस्तावित होटल एक भवन परिसर के हिस्से के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसे वार्म शेल लीज पर लिया जाएगा। चालू होने पर, यह हैदराबाद में कंपनी का तीसरा होटल होगा।
सूरज एस्टेट डेवलपर्स: कंपनी ने सोमवार को मुंबई के प्रभादेवी स्थित सयानी रोड पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खाली जमीन के मालिक हैली पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड के 100% शेयरों के सफल अधिग्रहण की घोषणा की। यह अधिग्रहण 20 फरवरी, 2026 को निष्पादित शेयर खरीद समझौते के तहत लगभग 30.40 करोड़ रुपये के कुल मूल्य पर पूरा किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप हैली पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।
पटेल इंजीनियरिंगः इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पटेल इंजीनियरिंग को जॉइंट वेंचर के साथ एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के चलते शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंकः भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय बैंक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में कथित तौर पर हुए 590 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले पर नजर रख रहा है और उन्होंने आश्वासन दिया कि यह कोई प्रणालीगत मुद्दा नहीं है।
लुपिन: दवा निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लुपिन के शेयर आज सुर्खियों में रहेंगे, क्योंकि इसे यूरोपीय आयोग से इसके बायोसिमिलर रानिबिज़ुमैब, रानलुस्पेक के लिए मंजूरी मिल गई है।
बीपीसीएल: भारत पेट्रोलियम निगम (बीपीसीएल) को कोच्चि स्थित केंद्रीय कर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्त से कोच्चि रिफाइनरी संचालन से जुड़े मूल्यांकन विवादों के संबंध में 1,816.65 करोड़ रुपये के उत्पाद शुल्क और ब्याज की मांग का आदेश प्राप्त हुआ है।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख