return to news
  1. Stocks To Watch: Tata Motors, NTPC से लेकर Tata Elxsi और Natco Pharma तक... फोकस में रहेंगे आज ये शेयर

मार्केट न्यूज़

Stocks To Watch: Tata Motors, NTPC से लेकर Tata Elxsi और Natco Pharma तक... फोकस में रहेंगे आज ये शेयर

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 10, 2025, 09:26 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज बाजार में कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों पर नजर रहेगी। TCS ने AI पर बड़ा दांव लगाया है, Tata Motors का डिमर्जर पूरा हो गया, जबकि NTPC ने 15 GW की ग्रीन एनर्जी डील साइन की। इसके अलावा RailTel, Natco Pharma और ICICI Prudential भी खबरों में हैं।

stocks-to-watch-10-october-tcs-tata-motors

आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स

Stocks To Watch: शुक्रवार, 10 अक्टूबर की सुबह शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत रही। सेंसेक्स 142 अंकों की तेजी के साथ 82,314.18 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 35.60 अंकों की बढ़त के साथ 25,217.85 पर खुला। बैंकिंग सेक्टर में भी मजबूती दिखी और निफ्टी बैंक 145.15 अंकों की बढ़त के साथ 56,388.85 पर ट्रेड कर रहा था। सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल और फार्मा हल्की कमजोरी में रहे, जबकि आईटी, FMCG और PSU बैंक सेक्टर में तेजी देखने को मिली।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शेयर बाजार में आज कई बड़ी कंपनियों के शेयर चर्चा में रह सकते हैं। कहीं बेहतर तिमाही नतीजे आए हैं तो कहीं बड़ी डील या री-स्ट्रक्चरिंग का ऐलान हुआ है। आइए जानते हैं किन-किन शेयरों पर आज बाजार की नजर रहेगी।

TCS

आईटी दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने सितंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे दिए। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹12,075 करोड़ और रेवेन्यू ₹65,799 करोड़ रहा। EBIT मार्जिन 25.2% रहा। सबसे खास बात ये रही कि कंपनी ने AI पर बड़ा दांव लगाया है। TCS भारत में 1 GW का AI डेटा सेंटर बनाने और Salesforce इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए ListEngage कंपनी खरीदने जा रही है।

Tata Motors

कंपनी ने आखिरकार अपने डिमर्जर प्लान को लागू कर दिया है। अब TML Commercial Vehicles Ltd के तहत कमर्शियल व्हीकल बिजनेस अलग एंटिटी में चला गया है। पैसेंजर व्हीकल बिजनेस Tata Motors Passenger Vehicles Ltd (TMPV) को पैरेंट कंपनी में मर्ज किया गया है। शेयरहोल्डर्स को 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट के हिसाब से 1:1 अनुपात में नए शेयर मिलेंगे।

NTPC Green Energy

NTPC ग्रीन एनर्जी ने गुजरात सरकार के साथ 15 GW रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स के विकास के लिए समझौता किया है। इसमें 10 GW सोलर और 5 GW विंड प्रोजेक्ट शामिल हैं। यह एमओयू Vibrant Gujarat Regional Conference में साइन हुआ।

Tata Elxsi

कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹154.8 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही से 7.2% ज्यादा है। रेवेन्यू ₹918.1 करोड़ तक पहुंचा। EBIT मार्जिन बढ़कर 18.5% रहा। कंपनी ने स्थिर प्रदर्शन बनाए रखा है।

ICICI Prudential Life

कंपनी का नया बिजनेस प्रीमियम ₹1,761 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 6% ज्यादा है। हालांकि APE में मामूली गिरावट रही।

RailTel

रेलटेल को कर्नाटक सरकार के ई-गवर्नेंस विभाग से ₹18.22 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी KSWAN 2.0 नेटवर्क उपकरण के लिए OEM सपोर्ट देगी। यह प्रोजेक्ट 8 नवंबर तक पूरा होना है।

Natco Pharma

दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद कंपनी को Risdiplam दवा लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी इसे ₹15,900 के MRP पर लॉन्च करेगी।

इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर

  • Lloyds Engineering ने FlyFocus के साथ मिलकर Surveillance UAV बनाने का समझौता किया है।
  • Jana Small Finance Bank ₹250 करोड़ जुटाने की तैयारी में है।
  • Blue Dart Express ने नया डिजिटल अकाउंट ओपनिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।
  • Ramco Systems को Global Engine Maintenance India ने अपने Aviation Suite के लिए चुना।
  • Star Cement की बोर्ड मीटिंग 14 अक्टूबर को फंड जुटाने पर होगी।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख