मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड November 26, 2025, 09:21 IST
सारांश
आज शेयर बाजार में भारती एयरटेल, इंडियन ओवरसीज बैंक और इंद्रप्रस्थ गैस जैसे शेयरों पर खास नजर रहेगी। एयरटेल में बड़ी ब्लॉक डील हुई है, तो वहीं IOB को इनकम टैक्स से करोड़ो का रिफंड मिलने वाला है। ग्लोबल संकेतों के आधार पर बाजार की शुरुआत पॉजिटिव होने की उम्मीद है।

शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
Sensex Top Gainers में TMPV 1.11% की बढ़त के साथ सबसे आगे है। इसके बाद Maruti 1.07%, Adani Ports 0.85%, HCL Tech 0.84% और Tata Steel 0.75% की मजबूती दिखा रहे हैं। ये स्टॉक्स ऑटो, मेटल और आईटी सेक्टर में सकारात्मक सेंटिमेंट को दिखाते हैं।
दूसरी ओर, Sensex Top Losers में गिरावट बहुत सीमित रही। Bajaj Finance 0.03% नीचे फिसला, BEL में 0.22% की हल्की कमजोरी दर्ज हुई। सबसे बड़ी गिरावट भारती एयरटेल में देखी गई, जो 2.57% टूटकर 2,105.30 पर पहुंच गया। कुल मिलाकर, बाजार का रुझान मजबूती वाला है और बैंकिंग, ऑटो तथा आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। आज कई कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबरें आई हैं, जिनका असर शेयर की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। आज हम आपको उन सभी शेयरों के बारे में बता रहे हैं जो खबरों में बने हुए हैं।
आज टेलिकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल फोकस में रहने वाली है। कंपनी के प्रमोटर यानी इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट ने एक ब्लॉक डील लॉन्च की है। यह डील करीब 7,100 करोड़ रुपये की है। इसमें प्रमोटर कंपनी अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच रही है। खबर के मुताबिक करीब 3.43 करोड़ शेयर बेचे जा रहे हैं जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का लगभग आधा प्रतिशत है। इन शेयरों के लिए एक फ्लोर प्राइस तय किया गया है जो कल के बंद भाव से करीब तीन प्रतिशत डिस्काउंट पर है। इस बड़ी डील के कारण आज एयरटेल के शेयर में काफी एक्शन देखने को मिल सकता है।
बैंकिंग सेक्टर में इंडियन ओवरसीज बैंक यानी आईओबी के लिए एक राहत भरी खबर है। बैंक ने बताया है कि उसे इनकम टैक्स विभाग से 835 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड मिलने वाला है। यह रिफंड वित्त वर्ष 2022-23 के लिए है। बैंक को यह ऑर्डर मिल चुका है और इसमें ब्याज की रकम भी शामिल है। वहीं दूसरी तरफ इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल ने एक नई साझेदारी की है। कंपनी ने बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट लगाने के लिए सीईआईडी कंसल्टेंट्स के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां मिलकर एक नया वेंचर बनाएंगी जिसमें दोनों की बराबर हिस्सेदारी होगी। इसका मकसद भारत में क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देना है।
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी एनसीसी लिमिटेड को असम सरकार से एक बड़ा काम मिला है। कंपनी को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के विस्तार और आधुनिक बनाने का ठेका मिला है। इस प्रोजेक्ट की कीमत 2,062 करोड़ रुपये है। यह कंपनी के लिए एक बड़ी जीत मानी जा रही है। इसके अलावा छोटी कंपनी जयंत इंन्फ्राटेक को भी कोंकण रेलवे से 161 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को रेलवे के इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम को अपग्रेड करने का काम सौंपा गया है। इन नए ऑर्डर्स से कंपनियों की ऑर्डर बुक मजबूत होगी।
फार्मा कंपनी जाइडस लाइफसाइंसेज को अमेरिका से अच्छी खबर मिली है। अमेरिकी हेल्थ रेगुलेटर यूएस एफडीए ने कंपनी की ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवा को मंजूरी दे दी है। यह दवा स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद करती है। डिफेंस सेक्टर में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने आईआईटी चेन्नई और भारतीय नौसेना के साथ मिलकर एक समझौता किया है। इसका मकसद देश में डिफेंस टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाना है। इसके अलावा टाटा ग्रुप की कंपनी नेल्को को भी दूरसंचार विभाग से एक नया लाइसेंस मिल गया है, जो उसके कारोबार के लिए फायदेमंद साबित होगा।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
Difference Between REITs and InvITs
What Is the Nifty Power Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
FDI Impact on Share Market: How Foreign Investment Moves Stocks
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs