return to news
  1. Stock Market Wrap: RBI आगे रेट कट को लेकर पॉजिटिव, Sensex 715 अंक उछला, Nifty 24836 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: RBI आगे रेट कट को लेकर पॉजिटिव, Sensex 715 अंक उछला, Nifty 24836 पर बंद

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 01, 2025, 15:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में देखने को मिली और यह 5 फीसदी से अधिक उछल गया। इसके अलावा, Kotak Mahindra Bank, Trent, Sun Pharmaceutical और Axis Bank के शेयरों में भी 2 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 1 अक्टूबर को लगातार 8 दिनों की गिरावट का सिलसिला टूट गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज ब्याज दरों में भले ही कोई बदलाव नहीं किया लेकिन दिसंबर में दर घटाने की संभावना खुली रखी है। इस खबर के चलते आज मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ। आज के कारोबार में BSE Sensex में 715.69 अंकों की शानदार रैली देखी गई और यह 80,983.31 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा Nifty 50 में भी 225.20 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 24836.30 के लेवल पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Motors समेत इन शेयरों में रैली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में देखने को मिली और यह 5 फीसदी से अधिक उछल गया। इसके अलावा, Kotak Mahindra Bank, Trent, Sun Pharmaceutical और Axis Bank के शेयरों में भी 2 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। दूसरी तरफ Bajaj Finance, UltraTech Cement, SBIN, Tata Steel जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

स्मॉल-मिड कैप स्टॉक्स ने भी कराया मुनाफा

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.86 फीसदी उछल गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.07 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

PSU बैंक को छोड़कर सभी इंडेक्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज निफ्टी PSU बैंक को छोड़कर अन्य सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी मीडिया में रही और यह करीब 4 फीसदी चढ़ गया। प्राइवेट बैंक और फार्मा शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखी गई।

सूचकांक (Index)प्रतिशत (%)
निफ्टी ऑटो0.85
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/501.33
निफ्टी FMCG0.72
निफ्टी आईटी0.74
निफ्टी मीडिया3.97
निफ्टी मेटल0.55
निफ्टी फार्मा1.30
निफ्टी PSU बैंक-0.37
निफ्टी प्राइवेट बैंक1.97
निफ्टी रियल्टी1.10
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स1.27
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स0.70
निफ्टी ऑयल एंड गैस0.21
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर1.11
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (Ex-Bank)0.95
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज1.04
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी व टेलीकॉम1.84

बाजार में तेजी के ये रहे बड़े कारण

RBI आगे रेट कट को लेकर पॉजिटिव

RBI ने दिसंबर में ब्याज दर घटाने की संभावना खुली रखी है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि वर्तमान आर्थिक हालात और भविष्य का दृष्टिकोण विकास को आगे बढ़ाने के लिए नीति बनाने की जगह देते हैं। RBI ने अपने इस वित्तीय वर्ष की चौथी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति में रेपो रेट 5.5% पर स्थिर रखा। मौद्रिक नीति समिति (MPC), जिसका नेतृत्व गवर्नर संजय मल्होत्रा कर रहे हैं, ने Neutral रुख बनाए रखा।

बैंकिंग शेयरों में रैली

बैंकिंग शेयरों में विशेष रूप से जोरदार खरीदारी देखने को मिली। RBI की नई नीतियों और बैंकिंग और कैपिटल मार्केट में लेंडिंग के नियमों में बदलाव से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। बैंक निफ्टी में 700 अंक की तेजी रही, जबकि फाइनेंशियल सर्विसेज का इंडेक्स 1.2% ऊपर गया।

पॉजिटिव ग्लोबल संकेत

वैश्विक संकेतों ने भी बाजार को सहारा दिया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स और अमेरिका के शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए, जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ा। इसके अलावा, ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.4% गिरकर 67.02 डॉलर प्रति बैरल हुई, जिससे महंगाई की चिंता कम हुई और शेयर बाजार में तेजी आई।

ऑटो शेयरों में तेजी

ऑटो शेयरों में भी तेजी रही। महिंद्रा & महिंद्रा की SUV बिक्री सितंबर में 10% बढ़ी, जबकि बजाज ऑटो की कुल बिक्री (स्थानीय और एक्सपोर्ट) 9% बढ़ी, जिससे ऑटो सेक्टर को मजबूती मिली।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख