return to news
  1. Stock Market Wrap: बाजार को ICICI Bank और HDFC Bank का सहारा, Sensex 442 अंक चढ़ा, Nifty 25090 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: बाजार को ICICI Bank और HDFC Bank का सहारा, Sensex 442 अंक चढ़ा, Nifty 25090 पर बंद

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 21, 2025, 16:03 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

ICICI Bank के शेयरों में 3% की तेजी रही। बैंक का मुनाफा जून तिमाही में 15.9% बढ़कर ₹13,558 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹11,696 करोड़ था। HDFC Bank का शेयर भी आज 2 फीसदी से अधिक चढ़ गया। हालांकि, इसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 16,258 करोड़ रुपये रहा।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 21 जुलाई को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जबरदस्त खरीदारी दिखी। ICICI Bank और HDFC Bank के शेयरों में आज FY26 की पहली तिमाही के नतीजों के बाद जमकर खरीदारी हुई, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।

आज के कारोबार में BSE Sensex में 442.61 अंकों की तेजी रही और यह 82200.34 के स्तर तक पहुंच गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी आज 122.30 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 25090.70 के स्तर पर बंद हुआ।

Sensex के ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal के शेयरों में रही और यह 5.38 फीसदी उछल गया। इसके अलावा, ICICI Bank, HDFC Bank, M&M और BEL के शेयर भी टॉप गेनर्स रहे। टॉप लूजर्स की बात करें तो Reliance Industries, HCL Technologies, Hindustan Unilever, TCS और ITC के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

आज NSE पर मिडकैप शेयरों में खरीदारी देखी गई और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.62 फीसदी उछल गया। दूसरी ओर, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स की 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ फ्लैट क्लोजिंग हुई।

निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी मेटल में बढ़त

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी मेटल में रही और ये इंडेक्स एक फीसदी से अधिक उछल गए। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, मीडिया, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स आज एक फीसदी से अधिक टूट गया। निफ्टी FMCG, IT, फार्मा और PSU बैंक इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

शेयर बाजार में तेजी की 3 बड़ी वजहें

बैंकिंग शेयरों में बढ़त

ICICI Bank के शेयरों में 3% की तेजी। बैंक का मुनाफा जून तिमाही में 15.9% बढ़कर ₹13,558 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹11,696 करोड़ था। HDFC Bank का शेयर भी आज 2 फीसदी से अधिक चढ़ गया। हालांकि, इसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 16,258 करोड़ रुपये रहा।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी

शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयरों में ₹374.74 करोड़ की खरीदारी की। आमतौर पर जब FIIs लगातार खरीदारी करते हैं तो बाजार में सकारात्मक माहौल बनता है।

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत

अधिकतर एशियाई बाजार हरे निशान में रहे। जैसे दक्षिण कोरिया का Kospi और हांगकांग का Hang Seng बढ़त में रहे। साथ ही, अमेरिकी बाजारों के फ्यूचर ट्रेड भी अच्छे शुरुआत के संकेत दे रहे थे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।