return to news
  1. Stock Market Wrap: क्रूड ऑयल ने फिर बिगाड़ा बाजार का मूड, Sensex 702 अंक टूटा, Nifty 23842 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: क्रूड ऑयल ने फिर बिगाड़ा बाजार का मूड, Sensex 702 अंक टूटा, Nifty 23842 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 13, 2026, 15:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Maruti Suzuki, Bajaj Finance, RIL, IndiGo और HDFC Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ ICICI Bank, NTPC और Axis Bank के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव रहा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 13 अप्रैल को बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 702.68 अंकों की गिरावट रही और यह 76847.57 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 207.95 अंक टूटकर 23842.65 के लेवल पर बंद हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता नहीं होने पाने की वजह से मार्केट के सेंटीमेंट पर असर पड़ा है। इसके चलते आज क्रूड ऑयल का भाव भी उछल गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Maruti Suzuki समेत इन शेयरों में गिरावट

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Maruti Suzuki, Bajaj Finance, RIL, IndiGo और HDFC Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ ICICI Bank, NTPC और Axis Bank के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.56 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.46 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Nifty Auto समेत सभी इंडेक्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी ऑटो में रही और यह करीब 2 फीसदी तक टूट गया। इसके अलावा निफ्टी FCMG, IT और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा गिर गए। बैंकिंग, फार्मा, रियल्टी और मेटल समेत सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-2.20%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-0.57%
निफ्टी FMCG-1.40%
निफ्टी आईटी-1.19%
निफ्टी मीडिया-0.32%
निफ्टी मेटल-0.29%
निफ्टी फार्मा-0.27%
निफ्टी PSU बैंक-0.69%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-0.35%
निफ्टी रियल्टी-0.36%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.28%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-0.29%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-1.38%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.37%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-1.11%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-0.44%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-0.55%
निफ्टी केमिकल्स-0.24%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-0.28%

बाजार में गिरावट की क्या है वजहें

21 घंटे लंबी बातचीत के बाद भी अमेरिका और ईरान किसी शांति समझौते पर नहीं पहुंच पाए। इससे दो हफ्ते के सीजफायर के जारी रहने पर संदेह पैदा हो गया है। इस खबर के बाद आज क्रूड ऑयल का भाव एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। आज ब्रेंड क्रूड ऑयल में 7.90 फीसदी की बढ़त है और यह 102.72 डॉलर प्रति बैरल पर है। इसके अलावा रुपये में कमजोरी ने भी बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख