return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex-Nifty में लगातार चौथे दिन रैली, निवेशकों ने कमाए करीब ₹12 लाख करोड़

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex-Nifty में लगातार चौथे दिन रैली, निवेशकों ने कमाए करीब ₹12 लाख करोड़

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 09, 2025, 15:47 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Kotak Mahindra Bank, Bajaj Finance, Axis Bank, Power Grid और Indusind Bank के शेयरों में देखने को मिली। हालांकि, Eternal, ICICI Bank, Titan Company और M&M के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 9 जून को लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही। आज के कारोबार में BSE Sensex में 256.22 अंकों की मजबूती रही और यह 82,445.21 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह Nifty 50 में भी 100.15 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 25103.20 के स्तर पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पिछले 4 कारोबारी दिनों में मार्केट करीब 2.15 फीसदी भाग चुका है। RBI ने हाल ही में ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की कटौती की है, जिसके चलते मार्केट का सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है।

Kotak Mahindra Bank समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Kotak Mahindra Bank, Bajaj Finance, Axis Bank, Power Grid और Indusind Bank के शेयरों में देखने को मिली। हालांकि, Eternal, ICICI Bank, Titan Company और M&M के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.13 फीसदी उछल गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.57 फीसदी की मजबूत रैली देखी गई।

बैंकिंग शेयरों में मजबूती

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी PSU बैंक में रही और यह करीब 1.50 फीसदी उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी आईटी, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी करीब एक फीसदी तक बढ़ गए। निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया, मेटल और फार्मा इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। हालांकि, निफ्टी रियल्टी में गिरावट देखी गई।

4 दिन में निवेशकों ने कमाए 12 लाख करोड़ रुपये

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 9 जून को बढ़कर 4,55,09,630.86 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह 4 कारोबारी दिन पहले यानी 3 जून को 4,43,16,679.96 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप इस दौरान 11.92 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 12 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

अगला लेख