मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड December 31, 2025, 15:39 IST
सारांश
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। आज सबसे ज्यादा खरीदारी Tata Steel, Kotak Mahindra Bank, Titan Company, Axis Bank और Reliance Industries जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ TCS, Tech Mahindra, Infosys, Bajaj Finance और Sun Pharma जैसे शेयर्स टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। आज सबसे ज्यादा खरीदारी Tata Steel, Kotak Mahindra Bank, Titan Company, Axis Bank और Reliance Industries जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ TCS, Tech Mahindra, Infosys, Bajaj Finance और Sun Pharma जैसे शेयर्स टॉप लूजर्स रहे।
आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.92 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.06 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिली है। आज के कारोबार में निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी रही और यह 2.50 फीसदी से अधिक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी मीडिया और मेटल इंडेक्स भी करीब 1.50 फीसदी चढ़ गए। आज सिर्फ IT शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।
| इंडेक्स | तेजी या गिरावट |
|---|---|
| निफ्टी ऑटो | +1.10% |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | +0.78% |
| निफ्टी FMCG | +0.78% |
| निफ्टी आईटी | -0.25% |
| निफ्टी मीडिया | +1.46% |
| निफ्टी मेटल | +1.35% |
| निफ्टी फार्मा | +0.79% |
| निफ्टी PSU बैंक | +1.23% |
| निफ्टी प्राइवेट बैंक | +1.06% |
| निफ्टी रियल्टी | +1.00% |
| निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | +0.65% |
| निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | +1.43% |
| निफ्टी ऑयल एंड गैस | +2.62% |
| निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | +1.30% |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक) | +0.89% |
| निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | +1.16% |
| निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम | -0.14% |
| निफ्टी केमिकल्स | +1.09% |
| निफ्टी 500 हेल्थकेयर | +0.92% |
सरकार द्वारा चुनिंदा स्टील आयात पर 3 साल की सेफगार्ड ड्यूटी लगाए जाने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। इस फैसले के बाद JSW Steel, Tata Steel और Jindal Steel जैसे स्टील शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। Tata Steel करीब 2% चढ़ा, JSW Steel में 3% से ज्यादा की बढ़त रही, जबकि Jindal Steel लगभग 4% तक उछला। Nifty50 में ये शेयर टॉप गेनर्स में शामिल रहे, वहीं Titan में भी अच्छी तेजी दिखी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भी बाजार को सपोर्ट दिया। ब्रेंट क्रूड 61 डॉलर प्रति बैरल के आसपास फिसला, जिससे महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद बनी और निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।
लगातार गिरावट के बाद निवेशकों ने वैल्यू बायिंग की। कई शेयर सस्ते स्तर पर आ चुके थे, जिस वजह से चुनिंदा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में आगे बढ़ने की क्षमता जरूर है, लेकिन FII की लगातार बिकवाली और अमेरिका-भारत ट्रेड से जुड़ी किसी बड़े पॉजिटिव ट्रिगर की कमी फिलहाल तेजी पर ब्रेक लगा सकती है।
बाजार की मजबूती सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दिखी और दोनों इंडेक्स करीब 1% तक चढ़े, जिससे कुल मिलाकर बाजार का सेंटीमेंट मजबूत रहा।
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में

अगला लेख
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।