return to news
  1. Stock Market Wrap: युद्ध के बीच आज फिर बाजार फिर क्रैश, Sensex 1635 अंक टूटा, Nifty 22331 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: युद्ध के बीच आज फिर बाजार फिर क्रैश, Sensex 1635 अंक टूटा, Nifty 22331 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 30, 2026, 15:49 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex में के 30 में से 28 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। सबसे ज्यादा बिकवाली Bajaj Finance, SBIN, IndiGo, Bajaj Finserv और Axis Bank जैसे शेयरों में हो रही है। दूसरी तरफ Power Grid और Tech Mahindra जैसे शेयर मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: NSE पर आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली देखी गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 30 मार्च को लगातार दूसरा कारोबारी दिन बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1635.67 अंकों की गिरावट रही और यह 71947.55 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 488.20 अंक टूटकर 22331.40 के लेवल पर बंद हुआ है। अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच आज क्रूड ऑयल की कीमतों में एक बार फिर तेजी नजर आ रही है। इसके साथ ही बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली का असर भी बाजार पर दिख रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bajaj Finance समेत ये शेयर टूटे

आज के कारोबार में Sensex में के 30 में से 28 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। सबसे ज्यादा बिकवाली Bajaj Finance, SBIN, IndiGo, Bajaj Finserv और Axis Bank जैसे शेयरों में हो रही है। दूसरी तरफ Power Grid और Tech Mahindra जैसे शेयर मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए।

NSE पर आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.61 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 2.55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

बैकिंग शेयरों में भारी बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो बैंकिंग शेयरों ने शेयर बाजार को बुरी तरह प्रभावित किया। निफ्टी PSU बैंक में 4 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। निफ्टी प्राइवेट बैंक भी 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-2.39%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-3.40%
निफ्टी FMCG-1.91%
निफ्टी आईटी-1.62%
निफ्टी मीडिया-2.50%
निफ्टी मेटल-0.21%
निफ्टी फार्मा-1.48%
निफ्टी PSU बैंक-4.56%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-3.37%
निफ्टी रियल्टी-2.84%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-1.61%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-2.58%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-0.39%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-1.21%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-3.78%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-3.63%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-2.58%
निफ्टी केमिकल्स-2.21%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-1.45%

शेयर बाजार क्यों हुआ क्रैश

शेयर बाजार में आज की बिकवाली के लिए कई बड़े फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका और ईरान युद्ध को 1 महीने हो चुके हैं लेकिन यह बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका ईरान के रणनीतिक रूप से अहम खार्ग द्वीप (Kharg Island) पर कब्जा करने और ईरान के तेल संसाधनों पर नियंत्रण पाने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा पेंटागन कथित तौर पर ईरान के भीतर सीमित जमीनी ऑपरेशन्स की योजना बना रहा है।

इसके चलते आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव उछलकर 107.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। दूसरी तरफ विदेशी निवेशक (FII) लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने करीब 4367 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। RBI का नया नियम आया है, जिसमें बैंकों के विदेशी मुद्रा (forex) में ओपन पोजीशन पर लिमिट कड़ी कर दी गई है। इस खबर के बाद बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख