return to news
  1. Stock Market Wrap: RBI के ब्याज दरों पर फैसले से पहले बाजार सतर्क, Sensex 61 अंक लुढ़का, Nifty 24634 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: RBI के ब्याज दरों पर फैसले से पहले बाजार सतर्क, Sensex 61 अंक लुढ़का, Nifty 24634 पर बंद

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 29, 2025, 15:50 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव रही। इंट्राडे में Sensex करीब 425 अंक उछलकर 80851.38 के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और बाजार ने अपनी पूरी बढ़त गंवा दी।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

Stock Market Wrap: भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार आज 29 सितंबर को एक बार फिर लाल निशान पर बंद हुआ। यह लगातार 7वां दिन है, जब बाजार ने गोता लगाया है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 61.52 अंकों की गिरावट रही और यह 80,364.94 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 19.80 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई और यह 24,634.90 के लेवल पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

425 अंक तक चढ़ गया था Sensex

शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव रही। इंट्राडे में Sensex करीब 425 अंक उछलकर 80851.38 के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और बाजार ने बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया।

विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली के चलते शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है। इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ब्याज दरों पर फैसले से पहले भी निवेशक सतर्क नजर आए।

Titan, SBIN के शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Titan Company, SBIN, Eternal, Trent और BEL के शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, टॉप लूजर्स में Axis Bank, Maruti Suzuki India, Larsen and Toubro, ICICI Bank और Adani Ports के शेयर शामिल हैं।

मिड और स्मॉल कैप शेयरों का मिला-जुला प्रदर्शन

आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों का प्रदर्शन भी मिला-जुला ही रहा। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.28 फीसदी उछल गया।

PSU बैंक समेत ये इंडेक्स उछले

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज कई इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी PSU बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस और रियल्टी इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली है।

सूचकांक (Index)बदलाव (%)
निफ्टी ऑटो-0.18
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/500.09
निफ्टी FMCG0.18
निफ्टी IT-0.03
निफ्टी मीडिया-0.85
निफ्टी मेटल0.35
निफ्टी फार्मा-0.15
निफ्टी PSU बैंक1.78
निफ्टी प्राइवेट बैंक-0.29
निफ्टी रियल्टी0.88
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.08
निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स-0.19
निफ्टी ऑयल एंड गैस1.35
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर0.12
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक0.69
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज0.70
निफ्टी मिडस्मॉल IT व टेलीकॉम-0.24

बाजार में दबाव की 3 बड़ी वजहें

FIIs की लगातार बिकवाली

विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली से शेयर बाजार पर दबाव बना रहा। शुक्रवार को FIIs ने 5687.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लगातार बिकवाली से घरेलू शेयर और रुपये पर दबाव बढ़ता है। पिछले एक साल में एफपीआई (FPIs) ने भारत से 21 अरब डॉलर निकाले हैं, जो उभरते बाजारों में सबसे ज्यादा है। इसकी वजह से रुपया भी डॉलर के मुकाबले 3.5% कमजोर हुआ है।

RBI नीति को लेकर अनिश्चितता

निवेशक 1 अक्टूबर को होने वाली रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति बैठक को लेकर सतर्क हैं। माना जा रहा है कि आरबीआई ब्याज दर (रेपो रेट) को 5.50% पर ही रखेगा। लेकिन कुछ अर्थशास्त्री वैश्विक व्यापार तनाव और कम महंगाई को देखते हुए दरों में कटौती की संभावना भी मान रहे हैं। रॉयटर्स के सर्वे में तीन-चौथाई एक्सपर्ट्स ने "नो-चेंज" की राय दी है, लेकिन कई एक्सपर्ट्स ने दर कटौती का अनुमान जताया है।

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में अनिश्चितता

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर अब तक स्पष्टता नहीं है। टैरिफ घटाने का मुद्दा सबसे बड़ा अड़चन बना हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस वार्ता में प्रगति होना बाजार की स्थिर रिकवरी के लिए बहुत जरूरी है। लंबे समय तक तेजी टिकने के लिए सकारात्मक संकेत जैसे कि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में प्रगति होना जरूरी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख