return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex 572 अंक लुढ़का, Nifty 24680 पर बंद, FII सेलिंग समेत इन फैक्टर्स से बाजार को झटका

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex 572 अंक लुढ़का, Nifty 24680 पर बंद, FII सेलिंग समेत इन फैक्टर्स से बाजार को झटका

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 28, 2025, 15:56 IST

सारांश

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Kotak Mahindra Bank, Bajaj Finance, Bharti Airtel, Titan Company और TCS के शेयरों में देखी गई। वहीं, Hindustan Unilever, Asian Paints, ICICI Bank, Power Grid और HDFC Bank के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 28 जुलाई को बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। कोटक महिंद्रा बैंक में भारी सेलिंग, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और एशियाई बाजारों में कमजोर रुझान ने मार्केट सेंटीमेंट पर असर डाला है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 572.07 अंकों की गिरावट रही और यह 80891.02 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी आज 156.10 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई और यह 24680.90 तक लुढ़क गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Kotak Mahindra Bank समेत ये शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Kotak Mahindra Bank, Bajaj Finance, Bharti Airtel, Titan Company और TCS के शेयरों में देखी गई। दूसरी ओर, Hindustan Unilever, Asian Paints, ICICI Bank, Power Grid और HDFC Bank के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

स्मॉल-मिडकैप में भी बिकवाली

आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.84 फीसदी टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.26 फीसदी की कमजोरी देखी गई।

निफ्टी रियल्टी 4% टूटा

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे बड़ा झटका निफ्टी रियल्टी को लगा और यह 4 फीसदी से अधिक टूट गया।

सेक्टोरल इंडेक्सप्रतिशत बदलाव
निफ्टी ऑटो-0.37%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-0.65%
निफ्टी एफएमसीजी+0.28%
निफ्टी आईटी-0.71%
निफ्टी मीडिया-2.70%
निफ्टी मेटल-1.15%
निफ्टी फार्मा+0.43%
निफ्टी पीएसयू बैंक-1.20%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-1.65%
निफ्टी रियल्टी-4.07%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+0.09%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-0.68%

इन फैक्टर्स ने डाला बाजार पर असर

कोटक महिंद्रा बैंक में गिरावट

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर करीब 7% टूट गए। इसकी वजह यह रही कि बैंक ने जून तिमाही में ₹4,472 करोड़ का मुनाफा दिखाया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹7,448 करोड़ था। हालांकि, पिछली बार बैंक को अपनी जनरल इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी बेचने से ₹3,000 करोड़ से ज्यादा का एकमुश्त फायदा हुआ था। बैंक ने यह भी बताया कि उसके रिटेल कमर्शियल व्हीकल लोन पोर्टफोलियो में दिक्कतें आ रही हैं क्योंकि आर्थिक हालात अच्छे नहीं हैं। कोटक बैंक निफ्टी बैंक इंडेक्स में सबसे बड़ा घाटे वाला शेयर रहा।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को भारतीय शेयरों में ₹1,979.96 करोड़ की बिकवाली की। लगातार बिकवाली घरेलू शेयर बाजार पर दबाव बना रही है।

एशियाई बाजारों से कमजोर संकेत

एशिया के शेयर बाजारों का माहौल भी खराब रहा। कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स सभी लाल निशान में थे। इससे भारतीय निवेशकों की भावना भी कमजोर हुई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख