return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex में 1000 अंकों की शानदार रैली, Nifty 25550 के करीब बंद, मेटल समेत ये सेक्टर चमके

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex में 1000 अंकों की शानदार रैली, Nifty 25550 के करीब बंद, मेटल समेत ये सेक्टर चमके

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 26, 2025, 15:59 IST

सारांश

आज के कारोबार में सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Adani Ports, Tata Steel, Bharti Airtel, Bajaj Finance और Eternal के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा, Tech Mahindra, Trent, State Bank of India और Maruti Suzuki India जैसे शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

शेयर मार्केट

26 जून को शेयर मार्केट में क्या कुछ रहा खास?

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 26 जून को लगातार तीसरे दिन मजबूत रैली देखने को मिली। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1000.36 अंकों की तेजी रही और यह 83755.87 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 304.25 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 25549 के स्तर पर बंद हुआ। मिडिल-ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच टेंशन अब कम हो रहा है, जिससे सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
Adani Ports, Tata Steel समेत ये शेयर भागे

आज के कारोबार में सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Adani Ports, Tata Steel, Bharti Airtel, Bajaj Finance और Eternal के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा, Tech Mahindra, Trent, State Bank of India और Maruti Suzuki India जैसे शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी बढ़त

इस बीच आज NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी तेजी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.59 फीसदी उछल गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.42 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर चमके

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में रही और ये दोनों करीब 2 फीसदी तक उछल गए।

इसके अलावा, निफ्टी प्राइवेट बैंक में एक फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी ऑटो, FMCG, फार्मा और निफ्टी PSU बैंक भी हरे निशान पर बंद हुए हैं।

क्या है बाजार में रैली की वजह?

ईरान और इजरायल के बीच तनाव कम होने के संकेतों के बाद बाजार में तेजी दिख रही है। बुधवार को नाटो शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगले सप्ताह ईरान के साथ बातचीत होने की संभावना है। उन्होंने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोकने के लिए एक नए समझौते की संभावना का संकेत दिया।

एशियाई बाजारों में भी आज तेजी नजर आ रही है। जापान का निक्केई 225 और चीन का शंघाई कंपोजिट हरे निशान पर कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार बीती रात मिले-जुले रहे, लेकिन फ्यूचर्स ने अमेरिकी बाजारों के लिए पॉजिटिव शुरुआत का संकेत दिया।

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख