return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex 700 अंक उछला, Nifty 24250 के करीब बंद, इन फैक्टर्स ने बढ़ाई खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex 700 अंक उछला, Nifty 24250 के करीब बंद, इन फैक्टर्स ने बढ़ाई खरीदारी

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 25, 2025, 15:45 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Titan Company, Infosys, M&M, Bharti Airtel और TCS के शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, BEL, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank और NTPC के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market

Stock Market: आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी रही।

Stock Market: ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच आज 25 जून को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत रैली देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 700.40 अंकों की तेजी रही और यह 82755.51 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 200.40 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 25244.75 पर बंद हुआ। मिडिल-ईस्ट में जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम होने के संकेतों के बीच आज बाजार में खरीदारी देखने को मिली है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Titan, Infosys के शेयरों में रैली

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Titan Company, Infosys, M&M, Bharti Airtel और TCS के शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, BEL, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank और NTPC के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।

मिड और स्मॉल कैप ने भी कराया मुनाफा

आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी रही। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.44 फीसदी उछल गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.49 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

निफ्टी मीडिया, IT समेत ये सेक्टर हुए मजबूत

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज लगभग सभी शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी मीडिया में रही और यह करीब दो फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखी।

निफ्टी ऑटो में एक फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। निफ्टी FMCG, मेटल, फार्मा, PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। सिर्फ निफ्टी प्राइवेट बैंक लाल निशान पर बंद हुआ है।

क्या है बाजार में रैली की वजह?

ग्लोबल मार्केट्स में मजबूती

ज्यादातर एशियाई शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। साउथ कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोज़िट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में दिखे। हालांकि, जापान का निक्केई 225 थोड़ा कमजोर रहा। रात में अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए और वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी सुबह के कारोबार में मजबूती के साथ दिखे।

दिग्गज शेयरों में खरीदारी

नेस्ले इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में 2% से ज्यादा की बढ़त देखी गई। इन बड़ी कंपनियों में खरीदारी से बाजार में तेजी आई और निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

रुपया मजबूत

डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 85.92 पर पहुंच गया। ट्रेडर्स के मुताबिक, वेस्ट एशिया में इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर समझौते की खबर और घरेलू शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत से रुपये को सहारा मिला।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख