return to news
  1. Stock Market Wrap: US-Iran War में नरमी के संकेत, Sensex 1372 अंक उछला, Nifty 22912 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: US-Iran War में नरमी के संकेत, Sensex 1372 अंक उछला, Nifty 22912 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 24, 2026, 15:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, Larsen and Toubro, Eternal, Asian Paints और Bajaj Finance जैसे शेयरों में देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ Powergrid, SBIN और Sun Pharma जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 24 मार्च को शानदार रिकवरी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1372.06 अंकों की तेजी रही और यह 74068.45 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 399.75 अंक बढ़कर 22912.40 के लेवल पर पहुंच गया। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान भी सीजफायर के लिए तैयार हो गया है। ऐसे में जंग खत्म होने की उम्मीदों के चलते आज बाजार में जमकर खरीदारी देखने को मिली।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiGo समेत इन शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, Larsen and Toubro, Eternal, Asian Paints और Bajaj Finance जैसे शेयरों में देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ Powergrid, SBIN और Sun Pharma जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 2.50 फीसदी उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 2.67 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

सभी इंडेक्स में हरियाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मीडिया में रही और यह 3 फीसदी से अधिक उछल गया। निफ्टी ऑटो और प्राइवेट बैंक में भी करीब 2.50 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी FMCG, IT, मेटल और PSU बैंक इंडेक्स में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+2.43%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+2.10%
निफ्टी FMCG+1.25%
निफ्टी आईटी+1.72%
निफ्टी मीडिया+3.45%
निफ्टी मेटल+1.80%
निफ्टी फार्मा+0.85%
निफ्टी PSU बैंक+1.53%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+2.49%
निफ्टी रियल्टी+1.59%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+1.07%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+1.93%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+1.31%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+1.63%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+2.69%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+2.92%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+2.38%
निफ्टी केमिकल्स+2.44%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+1.27%

बाजार में तेजी की क्या है वजहें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजताबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ बातचीत करने और समझौता करने पर सहमति जताई है। इसका मतलब यह हो सकता है कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच अब कूटनीतिक रास्ता खुल सकता है। यह जानकारी अल अरबिया ने दी है, जो इजरायली मीडिया पर आधारित है।

इसके पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि पिछले दिन के दौरान वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि इस बातचीत में मुख्य मुद्दों पर सहमति बनी है। इससे संकेत मिलता है कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध की संभावना थोड़ी कम हो सकती है और दोनों देशों के बीच कुछ समझौते की दिशा में कदम बढ़ सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख