return to news
  1. Stock Marker Wrap: Sensex-Nifty अचानक भरभराकर गिरा, बाजार बंद होने के आखिरी घंटे में बदला खेल

मार्केट न्यूज़

Stock Marker Wrap: Sensex-Nifty अचानक भरभराकर गिरा, बाजार बंद होने के आखिरी घंटे में बदला खेल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 23, 2025, 15:40 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Infosys, HCL Tech, TCS, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank के शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, Eternal, Bharti Airtel, UltraTech Cement, Adani Ports और ICICI Bank टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट देखी गई।

Stock Marker Wrap: भारतीय शेयर बाजार आज 23 अक्टूबर को जितनी तेजी के साथ ऊपर गया, उतनी ही तेजी के साथ नीचे भी आ गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 130.06 अंकों की तेजी रही और यह 84556.40 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 22.80 अंकों की बढ़त के साथ 25891.40 के लेवल पर क्लोज हुआ। आज इंट्राडे में Sensex ने करीब 865 अंकों की तेजी के साथ 85290.06 के अपने 52-वीक हाई को छू लिया था। हालांकि यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और इसने अपनी बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी आज एक समय पर 26100 के पार चला गया था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Infosys, HCL Tech में तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Infosys, HCL Tech, TCS, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank के शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, Eternal, Bharti Airtel, UltraTech Cement, Adani Ports और ICICI Bank टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.06 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.05 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

IT सेक्टर में तेजी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी IT सेक्टर में देखी गई और यह इंडेक्स 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा FMCG और बैंकिंग इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ ऑटो, मेटल और फार्मा शेयरों में बिकवाली देखी गई।

सूचकांक (Index)प्रतिशत (%)
निफ्टी ऑटो (Nifty Auto)-0.04
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/500.03
निफ्टी FMCG0.29
निफ्टी आईटी (Nifty IT)2.21
निफ्टी मीडिया (Nifty Media)0.31
निफ्टी मेटल (Nifty Metal)0.09
निफ्टी फार्मा (Nifty Pharma)-0.15
निफ्टी PSU बैंक0.28
निफ्टी प्राइवेट बैंक0.49
निफ्टी रियल्टी (Nifty Realty)0.19
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.33
निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स-0.03
निफ्टी ऑयल एंड गैस-0.57
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.64
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक0.21
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज0.31
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम0.83

तेजी के बाद अचानक क्यों गिरा बाजार?

मुनाफावसूली

आज लगातार चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। इस दौरान Sensex में करीब 3 फीसदी या 2500 अंकों की तेजी देखी गई। निवेशकों ने इसे मुनाफावसूली का मौका समझा और प्रॉफिट बुक किया। Bank Nifty अपने नए उच्च स्तर 58,577 को छूने के बाद 400 अंकों से ज्यादा टूट गया।

क्रूड ऑयल के दाम बढ़े

ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.56% बढ़कर 64.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। तेल की कीमतों में यह बढ़त निवेशकों की धारणा पर थोड़ा नकारात्मक असर डाल रही है।

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत

एशियाई बाजारों में ज्यादातर गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई 225, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान में रहे। वहीं, अमेरिकी बाजार भी कल रात कमजोर बंद हुए, जिससे घरेलू बाजारों में सतर्कता बढ़ी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख