मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड October 23, 2025, 11:37 IST
सारांश
Midwest IPO Listing: 1,014 रुपये से 1,065 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड वाले इस आईपीओ को 92.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, क्योंकि इन्वेस्टरों ने 29,67,136 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 27,40,31,674 शेयरों के लिए आवेदन किया। नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स सबसे अग्रेसिव बिडर्स के तौर पर उभरे।

मिडवेस्ट आईपीओ की लिस्टिंग कब होनी है?
Midwest IPO Listing: क्वार्ट्ज प्रोसेसर मिडवेस्ट के शेयर 24 अक्टूबर यानी कि कल शेयर मार्केट में लिस्ट होने जा रहे हैं। 451.10 करोड़ रुपये के इस बुकबिल्ड इश्यू आईपीओ का सब्सक्रिप्शन जबर्दस्त रहा और अब इन्वेस्टर्स को इसकी लिस्टिंग का बेसब्री से इंतजार है। मिडवेस्ट आईपीओ 92.36 गुना सब्सक्राइब हुआ। यह आईपीओ 17 अक्टूबर शाम 5:05 बजे (तीसरे दिन) तक, रिटेल कैटेगरी में 25.52 गुना, क्यूआईबी (एक्स एंकर) में 146.99 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 176.57 गुना सब्सक्राइब हुआ। 20 अक्टूबर को अलॉटमेंट फाइनलाइज किया जा चुका है। लिस्टिंग से पहले चलिए समझते हैं कि मिडवेस्ट आईपीओ से इन्वेस्टर्स को क्या उम्मीदें हैं और इसका जीएमपी कितना है?
chittorgarh.com के मुताबिक 1,014 रुपये से 1,065 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड वाले इस आईपीओ को 92.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, क्योंकि इन्वेस्टरों ने 29,67,136 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 27,40,31,674 शेयरों के लिए आवेदन किया। नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स सबसे अग्रेसिव बिडर्स के तौर पर उभरे, क्योंकि उनके कोटे को 176.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। उन्होंने 6,33,655 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 11,18,81,350 शेयरों के लिए आवेदन किया। योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) कैटेगरी में 146.99 गुना सब्सक्राइब हुआ, क्योंकि उन्होंने 8,44,579 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 12,41,48,388 शेयरों के लिए आवेदन जमा किए। रिटेल इन्वेस्टर्स ने 3,77,34,270 शेयरों के लिए बोलियां लगाईं, जबकि आरक्षित शेयरों की संख्या 14,78,529 थी। यह 25.52 गुना सब्सक्रिप्शन दर्शाता है।
मिडवेस्ट आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी 103 रुपये है, जो अंतिम बार 23 अक्टूबर यानी कि आज सुबह 10:55 बजे अपडेट किया गया। 1065 के प्राइस बैंड के साथ, मिडवेस्ट आईपीओ का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 1168 रुपये (कैपिटल प्राइस + आज का जीएमपी) है। प्रति शेयर अपेक्षित प्रॉफिट 9.67% है।
1981 में स्थापित मिडवेस्ट लिमिटेड प्राकृतिक पत्थरों के अन्वेषण, खनन, प्रसंस्करण, मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और निर्यात के बिजनेस में लगी है। कंपनी ब्लैक गैलेक्सी ग्रेनाइट का उत्पादक और निर्यातक है, जो एक अनूठी ग्रेनाइट किस्म है। मिडवेस्ट लिमिटेड तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 6 स्थानों पर 16 ग्रेनाइट खदानों का संचालन करती है, जहां ब्लैक गैलेक्सी, एब्सोल्यूट ब्लैक और टैन ब्राउन सहित ग्रेनाइट की विभिन्न किस्मों का प्रोडक्शन होता है। चालू खदानों के अलावा, मिडवेस्ट लिमिटेड ने भविष्य के खनन कार्यों के लिए आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में 25 स्थानों पर एक मजबूत संसाधन आधार तैयार किया है।
फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में कंपनी का रेवेन्यू 7% बढ़ा, वहीं कंपनी के प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में 33% की बढ़ोतरी देखने को मिली। मिडवेस्ट आईपीओ का मार्केट कैप 3851.02 करोड़ रुपये है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What is the Nifty NBFC Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
What Is the BSE Saatvik 100 Index?
What is the Nifty Capital Goods Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs