return to news
  1. Stock Market Wrap: आज फिर लहूलुहान हुआ बाजार, रुपया ऑल टाइम लो पर, सभी सेक्टर्स हुए लाल

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: आज फिर लहूलुहान हुआ बाजार, रुपया ऑल टाइम लो पर, सभी सेक्टर्स हुए लाल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड January 23, 2026, 16:03 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Adani Ports, Eternal, Interglobe Aviation, Axis Bank और Power Grid के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Hindustan Unilever, Tech Mahindra, Infosys और TCS जैसे कुछ शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त गिरावट देखी गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने आज 23 जनवरी को एक बार फिर निवेशकों को निराश किया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 769.67 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 81,537.70 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 241.25 अंक टूटकर 25048.65 के लेवल पर आ गया है। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और जियो पॉलिटिकल टेंशन ने बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है। इसके अलावा आज रुपये ने नया ऑल-टाइम लो छू लिया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Adani Ports, Eternal में भारी बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Adani Ports, Eternal, Interglobe Aviation, Axis Bank और Power Grid के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Hindustan Unilever, Tech Mahindra, Infosys और TCS जैसे कुछ शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

स्मॉल मिडकैप स्टॉक्स भी लुढ़के

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त गिरावट देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.84 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 2 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली।

बैंकिंग समेत सभी सेक्टर्स लाल

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज यहां भी चौतरफा बिकवाली देखी गई। निफ्टी रियल्टी में सबसे बड़ी गिरावट रही और यह 3 फीसदी से अधिक लुढ़क गया। इसके अलावा निफ्टी PSU बैंक, मीडिया, ऑटो, फार्मा और प्राइवेट बैंक समेत तमाम इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-1.13%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-1.06%
निफ्टी FMCG-0.61%
निफ्टी आईटी-0.17%
निफ्टी मीडिया-2.51%
निफ्टी मेटल-0.83%
निफ्टी फार्मा-0.94%
निफ्टी PSU बैंक-2.27%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-1.08%
निफ्टी रियल्टी-3.34%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.83%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-0.82%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-1.19%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-1.46%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-1.91%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-2.22%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-1.73%
निफ्टी केमिकल्स-0.83%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-1.16%

बाजार में इस गिरावट की वजह क्या है?

शेयर बाजार में इस गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार हैं। विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली ने बाजार की धारणा को कमजोर बनाए रखा है। गुरुवार को FIIs ने करीब 2549.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बाजार पर दबाव बढ़ाने में बड़ी कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों का भी योगदान रहा। इसके अलावा रुपया 41 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.99 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। बैंकिंग समेत तमाम सेक्टर्स में भारी बिकवाली ने भी बाजार पर तगड़ा दबाव बनाया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख