return to news
  1. Stock Market Wrap: 2 दिन की रैली के बाद Sensex-Nifty में फ्लैट क्लोजिंग, मीडिया मेटल और FMCG स्टॉक्स चमके

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: 2 दिन की रैली के बाद Sensex-Nifty में फ्लैट क्लोजिंग, मीडिया मेटल और FMCG स्टॉक्स चमके

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड December 23, 2025, 15:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी UltraTech Cement, ITC, Tata Steel, HDFC Bank और Power Grid के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Bharti Airtel, Infosys, Tech Mahindra, Adani Ports और Sun Pharma के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market Wrap

Stock Market Wrap: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला जुला रहा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 23 दिसंबर को निचले स्तरों पर खरीदारी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 42.64 अंकों की मामूली गिरावट रही और यह 85524.84 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 में 4.75 अंकों की मामूली बढ़त दर्ज की गई और यह 26177.15 के लेवल पर बंद हुआ। आज के कारोबार में Sensex एक समय पर 225 अंक टूटकर 85342.99 के स्तर पर आ गया था। हालांकि, निचले स्तरों पर खरीदारी के चलते इनमें रिकवरी देखी गई। इसके बाद अंत में बाजार लगभग सपाट बंद हुआ है। इसके पहले पिछले दो कारोबारी दिनों में शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखी गई थी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

UltraTech Cement, ITC समेत इन शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी UltraTech Cement, ITC, Tata Steel, HDFC Bank और Power Grid के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Bharti Airtel, Infosys, Tech Mahindra, Adani Ports और Sun Pharma के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिडकैप शेयरों में मामूली बढ़त देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.03 फीसदी चढ़ गया। दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.40 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

मीडिया, मेटल और ऑटो शेयर चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला जुला रहा। निफ्टी मीडिया, मेटल, ऑटो और FMCG जैसे इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। वहीं निफ्टी IT, फार्मा और PSU बैंक जैसे इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए।

इंडेक्सप्रतिशत बदलाव
निफ्टी ऑटो+0.02%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+0.47%
निफ्टी FMCG+0.52%
निफ्टी IT-0.80%
निफ्टी मीडिया+0.80%
निफ्टी मेटल+0.54%
निफ्टी फार्मा-0.23%
निफ्टी PSU बैंक-0.34%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-0.03%
निफ्टी रियल्टी-0.17%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.24%
निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स-0.23%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.01%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.09%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+0.80%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-0.08%
निफ्टी मिडस्मॉल IT एंड टेलीकॉम-0.41%
निफ्टी केमिकल्स+0.53%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-0.18%

बाजार में रिकवरी की क्या है वजहें

पॉजिटिव ग्लोबल संकेत

विदेशों के शेयर बाजारों से अच्छे संकेत मिले, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। एशिया के बड़े बाजार जैसे दक्षिण कोरिया, जापान, चीन और हांगकांग के शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा, अमेरिका के शेयर बाजार भी सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। इससे भारतीय बाजार का माहौल भी बेहतर हुआ।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतें थोड़ी कम हुईं, जो भारत के लिए अच्छी खबर है। ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। जब तेल सस्ता होता है, तो भारत को तेल आयात पर कम खर्च करना पड़ता है और महंगाई भी काबू में रहती है। इसलिए शेयर बाजार के लिए यह सकारात्मक माना जाता है।

भारत–अमेरिका व्यापार वार्ता

निवेशकों की नजर भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार बातचीत पर बनी हुई है। सरकार ने बताया है कि दोनों देश एक व्यापार समझौते को लेकर काफी आगे की बातचीत कर रहे हैं। अगर इस बातचीत में कोई बड़ा समझौता होता है, तो इसका सीधा फायदा भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख