return to news
  1. Stock Market Wrap: H-1B वीजा फीस पर फैसले ने बिगाड़ा बाजार का मूड, Sensex 466 अंक टूटा, Nifty 25202 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: H-1B वीजा फीस पर फैसले ने बिगाड़ा बाजार का मूड, Sensex 466 अंक टूटा, Nifty 25202 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 22, 2025, 15:46 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट आईटी शेयरों में रही। TCS, Tech Mahindra, Infosys, HCL Technologies और Tata Motors के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी दर्ज की गई। वहीं, Eternal, Bajaj Finance, Adani Ports, UltraTech Cement और Axis Bank के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: NSE पर आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 22 सितंबर को बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 466.26 अंकों की गिरावट रही और यह 82159.97 के स्तर तक लुढ़क गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 124.70 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई और यह 25202.35 के स्तर पर बंद हुआ। अमेरिका ने H-1B वीजा फीस में बढ़ोतरी की है, जिसके चलते आज बाजार में IT सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखी गई।

TCS, Tech Mahindra समेत इनमें सबसे ज्यादा गिरावट

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट आईटी शेयरों में रही। TCS, Tech Mahindra, Infosys, HCL Technologies और Tata Motors के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी दर्ज की गई। दूसरी तरफ Eternal, Bajaj Finance, Adani Ports, UltraTech Cement और Axis Bank के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों ने भी किया निराश

NSE पर आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.67 फीसदी तक टूट गया। इसके अलावा, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

IT समेत ये सेक्टर्स टूटे

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा निराश आईटी सेक्टर की कंपनियों ने किया, जिसके चलते यह इंडेक्स करीब 3 फीसदी तक टूट गया। इसके अलावा, फार्मा शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा।

सेक्टोरल इंडेक्सप्रतिशत बदलाव (%)
Nifty Auto-0.24
Nifty Financial Services 25/500.15
Nifty FMCG-0.47
Nifty IT-2.95
Nifty Media0.48
Nifty Metal0.39
Nifty Pharma-1.41
Nifty PSU Bank-0.36
Nifty Private Bank-0.21
Nifty Realty-0.21
Nifty Healthcare Index-1.07
Nifty Consumer Durables-0.62
Nifty Oil & Gas-0.06
Nifty MidSmall Healthcare-1.03
Nifty Financial Services Ex-Bank0.26
Nifty MidSmall Financial Services-0.34
Nifty MidSmall IT & Telecom-2.47

बाजार में गिरावट की 3 बड़ी वजहें

आईटी स्टॉक्स में गिरावट

आज आईटी कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। Tech Mahindra, Wipro, Infosys, HCLTech और TCS में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। Tech Mahindra के शेयर लगभग 4% गिर गए। Nifty IT इंडेक्स भी 3% नीचे आ गया।

निवेशक अब सावधान हैं क्योंकि वीजा की बढ़ी हुई लागत भारतीय आईटी कंपनियों के मुनाफे पर दबाव डाल सकती है। नए H-1B वीजा नियमों के कारण कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ सकती है, जिससे कंपनियों के ऑपरेटिंग मार्जिन पर असर पड़ेगा।

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत 0.66% बढ़कर USD 67.12 प्रति बैरल हो गई। तेल की बढ़ी कीमतें भारत के इंपोर्ट बिल और महंगाई को प्रभावित कर सकती है, जिससे निवेशकों का मूड भी नकारात्मक होता है।

वैश्विक संकेत कमजोर

दुनिया भर के कमजोर संकेतों के कारण बाजार पर असर पड़ा। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग इंडेक्स लगभग 1% गिरा, जबकि वाल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी अमेरिका के शेयर बाजार के कमजोरी के साथ खुलने का इशारा कर रहे थे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख