return to news
  1. Stock Market Wrap: लगातार 3 दिनों की गिरावट का सिलसिला थमा, Sensex में 397 अंकों की तेजी, Nifty 25289 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: लगातार 3 दिनों की गिरावट का सिलसिला थमा, Sensex में 397 अंकों की तेजी, Nifty 25289 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड January 22, 2026, 15:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी BEL, Adani Ports, Tata Steel, SBIN और Bajaj Finserv जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Eternal, Titan Company, HDFC Bank, ICICI Bank और Reliance Industries के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market Wrap

Stock Market Wrap: बाजार को पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों और जियोपॉलिटिकल चिंताओं में कमी से सपोर्ट मिला है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 22 जनवरी को शुरुआती कारोबार में जबरदस्त तेजी देखी गई। हालांकि बाद में प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार ने अपनी बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 397.74 अंकों की तेजी रही और यह 82307.37 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 132.40 अंक बढ़कर 25,289.90 के लेवल पर पहुंच गया। बाजार को पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों और जियोपॉलिटिकल चिंताओं में कमी से सपोर्ट मिला है। इसके अलावा भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीदों ने भी मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

BEL, Adani Ports में दिखी खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी BEL, Adani Ports, Tata Steel, SBIN और Bajaj Finserv जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Eternal, Titan Company, HDFC Bank, ICICI Bank और Reliance Industries के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.34 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.80 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

मेटल, IT और फार्मा शेयरों में रैली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी PSU बैंक और मीडिया में रही और ये इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक उछल गए। इसके अलावा मेटल, फार्मा और FMCG इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+0.89%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+0.61%
निफ्टी FMCG+1.12%
निफ्टी आईटी+0.81%
निफ्टी मीडिया+2.39%
निफ्टी मेटल+1.18%
निफ्टी फार्मा+1.59%
निफ्टी PSU बैंक+2.34%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+0.51%
निफ्टी रियल्टी-0.74%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+1.18%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-0.87%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.36%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+1.10%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+1.02%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+1.41%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+0.86%
निफ्टी केमिकल्स+1.84%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+1.08%

क्या है बाजार में तेजी की वजह?

बाजार में तेजी की एक बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न रहा। ट्रंप ने ग्रीनलैंड मुद्दे पर यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी वापस ले ली। उन्होंने कहा कि नाटो के साथ ग्रीनलैंड के भविष्य को लेकर एक फ्रेमवर्क तय हो गया है और अब 1 फरवरी से टैरिफ नहीं लगाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए सेना का इस्तेमाल नहीं करेगा।

निवेशकों का मूड भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर भी बेहतर हुआ। मनीकंट्रोल को दिए एक बयान में ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड बातचीत को लेकर पॉजिटिव संकेत दिए और कहा कि भारत के साथ “एक अच्छा सौदा” होने की उम्मीद है। इससे भारतीय बाजारों में भरोसा बढ़ा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख