मार्केट न्यूज़
4 min read | अपडेटेड October 20, 2025, 15:45 IST
सारांश
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Reliance Industries, Bajaj Finserv, Axis Bank, SBIN और Bharti Airtel जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ ICICI Bank, M&M, Eternal, Adani Ports और Power Grid जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।
Stock Market Wrap: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।
आज Sensex ने एक समय पर करीब 700 अंकों की तेजी के साथ 84,656.56 के स्तर को छू लिया था। हालांकि, बाद में प्रॉफिट बुकिंग के चलते यह अपने आज के हाई से करीब 290 अंक नीचे आ गया। पिछले 4 कारोबारी दिनों में Sensex में करीब 2.84 फीसदी या 2333 अंकों की तेजी आ चुकी है।
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Reliance Industries, Bajaj Finserv, Axis Bank, SBIN और Bharti Airtel जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ ICICI Bank, M&M, Eternal, Adani Ports और Power Grid जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।
आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.75 फीसदी तक उछल गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.46 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी PSU बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी IT में देखी गई।
सूचकांक (Index) | प्रतिशत बदलाव (%) |
---|---|
निफ्टी ऑटो | -0.16% |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | 0.08% |
निफ्टी FMCG | -0.03% |
निफ्टी आईटी | 0.90% |
निफ्टी मीडिया | 0.87% |
निफ्टी मेटल | -0.07% |
निफ्टी फार्मा | 0.84% |
निफ्टी PSU बैंक | 2.87% |
निफ्टी प्राइवेट बैंक | 0.67% |
निफ्टी रियल्टी | 0.48% |
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | 0.91% |
निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स | 0.02% |
निफ्टी ऑयल एंड गैस | 1.42% |
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | 0.34% |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक | 0.75% |
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | 2.03% |
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम | 0.87% |
HDFC Bank और Reliance Industries जैसी बड़ी कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों ने बाजार का मूड पॉजिटिव कर दिया है। इसके अलावा, पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से भी बाजार को सपोर्ट मिला।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 3% से ज्यादा की बढ़त देखी गई। कंपनी ने सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजे पेश किए। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 9.67 फीसदी बढ़कर 18,165 करोड़ रुपये हो गया। इसके पहले FY25 की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 16,563 करोड़ रुपये था।
सितंबर तिमाही में RIL का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 9.94 फीसदी बढ़कर ₹2,58,898 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹2,35,481 करोड़ था। जियो और रिटेल कारोबार में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई। HDFC बैंक के शेयर में भी 1.54% की बढ़त हुई, क्योंकि बैंक ने सितंबर तिमाही में 10% की बढ़ोतरी के साथ ₹19,610.67 करोड़ का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया।
एशिया के प्रमुख बाजारों में तेजी देखने को मिली क्योंकि अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में कमी आई है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कॉम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स सभी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था, जिससे निवेशकों का रुझान और मजबूत हुआ।
विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुक्रवार को नेट खरीदार रहे और उन्होंने ₹308.98 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) भी खरीदारी के पक्ष में रहे और उन्होंने ₹1,526.61 करोड़ का निवेश किया। इस महीने FII का मूड भी भारतीय शेयर बाजार को लेकर काफी हद तक पॉजिटिव रहा है।
संबंधित समाचार
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में
अगला लेख
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।