return to news
  1. Stock Market Wrap: अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार लहूलुहान, 1236 अंक टूट गया Sensex, Nifty 25454 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार लहूलुहान, 1236 अंक टूट गया Sensex, Nifty 25454 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 19, 2026, 15:38 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के सभी 30 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली IndiGo, Trent, UltraTech Cement, M&M, BEL और Adani Ports जैसे शेयरों में देखी गई। इसके अलावा HDFC Bank, RIL, TCS, Infosys और SBIN समेत तमाम शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market Wrap: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आज 19 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जमकर बिकवाली देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1236.11 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 82,498.14 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 365 अंक टूटकर 25,454.35 के स्तर पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ बाजार में लगातार 3 दिनों की तेजी का सिलसिला टूट गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiGo, Trent समेत ये शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के सभी 30 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली IndiGo, Trent, UltraTech Cement, M&M, BEL और Adani Ports जैसे शेयरों में देखी गई। इसके अलावा HDFC Bank, RIL, TCS, Infosys और SBIN समेत तमाम शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.39 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Auto से Banking तक चौतरफा बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी ऑटो, मीडिया और रियल्टी सेक्टर में रही और ये सभी करीब 2 फीसदी तक टूट गए। इसके अलावा निफ्टी IT, FMCG, मेटल, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक समेत सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-2.10%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-1.38%
निफ्टी FMCG-1.76%
निफ्टी आईटी-1.07%
निफ्टी मीडिया-2.23%
निफ्टी मेटल-1.20%
निफ्टी फार्मा-0.50%
निफ्टी PSU बैंक-1.24%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-1.46%
निफ्टी रियल्टी-2.56%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.51%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-1.93%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-1.02%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.71%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-1.54%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-1.58%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-1.84%
निफ्टी केमिकल्स-0.46%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-0.60%

बाजार में इस बड़ी गिरावट की क्या है वजह

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट के पीछे कई अहम फैक्टर्स जिम्मेदार हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने मार्केट का सेंटीमेंट खराब किया है। वहां जहां एक तरफ वार्ता तो चल रही है लेकिन दूसरी ओर बड़े पैमाने पर सैन्य लामबंदी हो रही है। ईरानी विदेश मंत्री ने वार्ता के बाद कहा कि दोनों पक्ष "मार्गदर्शक सिद्धांतों" के एक सेट पर सहमत हुए हैं, लेकिन कोई ठोस समझौता नहीं हुआ है।

दूसरी ओर अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य उपस्थिति काफी बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी सेना इस सप्ताह के अंत तक ईरान पर संभावित हमलों के लिए तैयार है। दूसरी ओर ईरान ने भी अपने परमाणु केंद्रों की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी नजर आ रही है। इसके अलावा एक और वजह मुनाफावसूली भी है। शेयर बाजार में पिछले 3 दिनों में लगातार तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद अब निवेशक प्रॉफिट बुक करना ठीक समझ रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख