return to news
  1. Stock Market Wrap: FII की खरीदारी के बीच बाजार में शानदार रिकवरी, Sensex 283 अंक चढ़ा, Nifty 25819 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: FII की खरीदारी के बीच बाजार में शानदार रिकवरी, Sensex 283 अंक चढ़ा, Nifty 25819 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 18, 2026, 15:35 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Tata Steel, ITC, Axis Bank, RIL और Larsen and Toubro के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Eternal, Infosys, Tech Mahindra, HCL Tech और Adani Ports जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 18 फरवरी को दिन के निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 283.29 अंकों की तेजी रही और यह 83734.25 के स्तर तक उछल गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 93.95 अंक चढ़कर 25819.35 के स्तर पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार में इस रिकवरी के लिए कई अहम फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। जिसके चलते बाजार ने सुबह की सारी गिरावट की भरपाई कर ली।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Steel, ITC समेत ये शेयर उछले

आज Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Tata Steel, ITC, Axis Bank, RIL और Larsen and Toubro के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Eternal, Infosys, Tech Mahindra, HCL Tech और Adani Ports जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.54 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.50 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

IT को छोड़कर सभी इंडेक्स में तेजी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज IT सेक्टर को छोड़कर अन्य सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। IT सेक्टर 1 फीसदी से अधिक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी FMCG, मीडिया, मेटल, ऑटो, फार्मा और बैंकिंग समेत सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए।

बाजार में तेजी की क्या है वजहें

FIIs ने की खरीदारी

NSE के आंकड़ों के मुताबिक 17 फरवरी को विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। इस दिन विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब ₹995 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी खरीदारी जारी रखी और ₹187 करोड़ की शुद्ध खरीद की।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लगातार दो दिनों की बिकवाली के बाद 17 फरवरी को FII फिर से नेट बायर बने। साथ ही, DII ने भी अपनी लगातार चौथे सत्र की खरीदारी जारी रखी, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।

वैल्यू बाइंग से बाजार को सहारा

दिन के निचले स्तरों से बाजार में जो आंशिक रिकवरी देखने को मिली, उसकी एक वजह वैल्यू-बाइंग भी मानी जा रही है। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स Sensex पिछले दो सत्रों से बढ़त में है। इससे पहले इसमें दो सत्रों की गिरावट आई थी, जब भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़ा शुरुआती उत्साह कमजोर पड़ गया था। इसी तरह Nifty 50 भी दो सत्रों की गिरावट के बाद अब लगातार दो दिनों से चढ़ रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

पिछले कुछ सत्रों से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में भी गिरावट जारी है। ईरान और अमेरिका के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत मंगलवार को Geneva में हो गई। इस बीच तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिला। इसी बीच, Ukraine और Russia के प्रतिनिधि भी जिनेवा में मिले।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख