मार्केट न्यूज़
4 min read | अपडेटेड October 17, 2025, 15:42 IST
सारांश
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Asian Paints, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), Bharti Airtel, ITC और Hindustan Unilever जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Infosys, HCL Technologies, Eternal, Tech Mahindra और Tata Steel जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।
Stock Market Wrap: हैवीवेट स्टॉक्स में खरीदारी और क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी ने भी मार्केट सेंटीमेंट को पॉजिटिव किया है।
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Asian Paints, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), Bharti Airtel, ITC और Hindustan Unilever जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Infosys, HCL Technologies, Eternal, Tech Mahindra और Tata Steel जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।
पिछले 3 दिनों में शेयर बाजार में मजबूत रैली देखने को मिली है। इस दौरान Sensex करीब 1880 प्वॉइंट्स या 2.29 फीसदी उछल गया। BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 17 अक्टूबर को बढ़कर 4,66,87,913.93 रुपये हो गया।
यह 3 कारोबारी दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को 4,59,67,652.36 रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप दो दिन में करीब 7.20 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 7.20 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।
इन सबके विपरीत आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.60 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.07 फीसदी की गिरावट देखी गई।
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी IT, मीडिया और मेटल इंडेक्स में बिकवाली का दबाव दिखा। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखी गई।
सूचकांक (Index) | प्रतिशत बदलाव (%) |
---|---|
निफ्टी ऑटो | 0.66 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (25/50) | 0.36 |
निफ्टी FMCG | 1.37 |
निफ्टी आईटी | -1.63 |
निफ्टी मीडिया | -1.56 |
निफ्टी मेटल | -0.85 |
निफ्टी फार्मा | 0.68 |
निफ्टी PSU बैंक | -0.65 |
निफ्टी प्राइवेट बैंक | 0.37 |
निफ्टी रियल्टी | 0.10 |
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | 0.76 |
निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स | 0.69 |
निफ्टी ऑयल एंड गैस | 0.04 |
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | -0.02 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (Ex-Bank) | -0.27 |
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | -0.61 |
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम | -1.18 |
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी जारी रखी। गुरुवार को उन्होंने करीब ₹997.29 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी ₹4,076.20 करोड़ की खरीदारी की। लगातार विदेशी निवेश आने से बाजार में लिक्विडिटी बढ़ती है और निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत होता है।
वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.25% घटकर 60.94 डॉलर प्रति बैरल रह गई। तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई का दबाव घटता है और भारत का आयात बिल कम होता है, जिससे घरेलू बाजार को सहारा मिलता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और प्रमुख बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिली। इन बड़े शेयरों में खरीदारी से पूरे बाजार का मूड पॉजिटिव होता है और इंडेक्स का प्रदर्शन बेहतर रहता है।
बैंक निफ्टी इंडेक्स ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 57828.3 के नए हाई को छुआ। यह तेजी HDFC Bank और ICICI Bank के अच्छे नतीजों की उम्मीद में आई है। मार्च 2025 के लो से अब तक बैंक निफ्टी में करीब 10,000 अंकों की बढ़त दर्ज हुई है।
संबंधित समाचार
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में
अगला लेख
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।