return to news
  1. Stock Market Wrap: IT और PSU बैंक शेयरों में खरीदारी, Sensex 173 अंक उछला, Nifty 25725 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: IT और PSU बैंक शेयरों में खरीदारी, Sensex 173 अंक उछला, Nifty 25725 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 17, 2026, 15:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी ITC में रही। इसके अलावा BEL, Infosys, Larsen and Toubro और Asian Paints भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ Eternal, Tata Steel, Trent, Reliance Industries और M&M जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 17 फरवरी खरीदारी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 173 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 83,450.96 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 42.65 अंक बढ़कर 25,725.40 के लेवल पर बंद हुआ। हालांकि, एक समय पर Sensex 83,598.00 के स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई। IT शेयरों में मजबूत खरीदारी ने आज शेयर बाजार को सपोर्ट दिया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

BEL, Infosys में जमकर खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी ITC में रही। इसके अलावा BEL, Infosys, Larsen and Toubro और Asian Paints भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ Eternal, Tata Steel, Trent, Reliance Industries और M&M जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.30 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.57 फीसदी की तेजी रही।

PSU बैंक और IT शेयरों में उछाल

सेक्टरवाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Nifty PSU बैंक और IT शेयरों में देखी गई। निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया और फार्मा इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। हालांकि निफ्टी मेटल और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+0.52%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-0.07%
निफ्टी FMCG+0.90%
निफ्टी आईटी+1.03%
निफ्टी मीडिया+0.68%
निफ्टी मेटल-1.06%
निफ्टी फार्मा+0.41%
निफ्टी PSU बैंक+2.11%
निफ्टी प्राइवेट बैंक0.00%
निफ्टी रियल्टी-0.30%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+0.23%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+0.66%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-0.11%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+0.56%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+0.01%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+0.30%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+0.54%
निफ्टी केमिकल्स+0.55%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+0.41%

बाजार में तेजी की क्या है वजहें?

आईटी कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। इससे पहले इनमें जोरदार गिरावट आई थी। इस तेजी की बड़ी वजह Infosys का Anthropic के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का ऐलान है। हाल के दिनों में AI के चलते आईटी सेक्टर में बदलाव और जोखिम को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ गई थी, जिससे शेयरों पर दबाव था।

आज भारतीय रुपया 1 पैसा मजबूत होकर 90.73 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपये को यह सपोर्ट वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से मिला। इसके अलावा वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.41% गिरकर 68.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख