return to news
  1. Stock Market Wrap: बाजार में अचानक क्यों आई बड़ी रिकवरी? Sensex 938 अंक उछला, Nifty 23408 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: बाजार में अचानक क्यों आई बड़ी रिकवरी? Sensex 938 अंक उछला, Nifty 23408 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 16, 2026, 15:42 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Ultratech Cement, Trent, HDFC Bank, M&M और Eternal जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ BEL, Sun Pharma, Power Grid, Bharti Airtel और NTPC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला जुला रहा।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 16 मार्च को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिन भर के कारोबार में बाजार गिरावट के साथ ट्रेड करता रहा लेकिन बंद होने से कुछ घंटे पहले शानदार रिकवरी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex 938.93 प्वॉइंट्स उछलकर 75502.85 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 257.70 अंकों की बढ़त के साथ 23408.80 के लेवल पर बंद हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Ultratech Cement, Trent में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Ultratech Cement, Trent, HDFC Bank, M&M और Eternal जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ BEL, Sun Pharma, Power Grid, Bharti Airtel और NTPC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.26 फीसदी लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.44 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली।

Nifty Auto, FMCG समेत ये सेक्टर उछले

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Nifty Auto, FMCG और प्राइवेट बैंक से जुड़े शेयरों में देखी गई। हालांकि निफ्टी फार्मा, रियल्टी और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+1.67%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+1.36%
निफ्टी FMCG+1.14%
निफ्टी आईटी-0.10%
निफ्टी मीडिया-0.58%
निफ्टी मेटल+0.23%
निफ्टी फार्मा-1.25%
निफ्टी PSU बैंक+0.61%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+1.24%
निफ्टी रियल्टी-1.57%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-1.37%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-0.21%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-1.58%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर1.42%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+0.97%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+0.68%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-0.52%
निफ्टी केमिकल्स-0.56%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-1.21%

बाजार में अचानक क्यों आई बड़ी रिकवरी

दरअसल The Wall Street Journal की एक रिपोर्ट ने बाजार का सेंटीमेटं पूरी तरह पलट दिया। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका जल्द यह घोषणा कर सकता है कि कई देशों ने मिलकर एक गठबंधन बनाने पर सहमति जताई है। इस गठबंधन का मकसद जहाजों को सुरक्षित तरीके से Strait of Hormuz से गुजरने में मदद करना होगा। इसके अलावा लंबे समय की गिरावट के बाद आज वैल्यू बाइंग भी देखी गई, जिसने बाजार को सपोर्ट दिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख