return to news
  1. Stock Market Wrap: 3 दिनों की गिरावट के बाद बड़ी राहत, Sensex 650 अंक चढ़ा, Nifty 25682 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: 3 दिनों की गिरावट के बाद बड़ी राहत, Sensex 650 अंक चढ़ा, Nifty 25682 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 16, 2026, 15:38 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयरों में तेजी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा खरीदारी Power Grid, HDFC Bank, Axis Bank, NTPC और Asian Paints जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Tech Mahindra, Bajaj Finance, Maruti Suzuki, M&M और Trent जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए निवेशकों के लिए आज 16 फरवरी का दिन राहत लेकर आया है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 650.39 अंकों की तेजी देखी गई और यह 83277.15 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 211.65 अंक चढ़कर 25682.75 के लेवल पर पहुंच गया। बता दें कि इसके पहले पिछले 3 कारोबारी दिनों से बाजार में बिकवाली का दबाव था। हालांकि आज निवेशकों ने वैल्यू बाइंग की, जिससे शेयर बाजार को सपोर्ट मिला।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Power Grid, HDFC Bank में जमकर खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयरों में तेजी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा खरीदारी Power Grid, HDFC Bank, Axis Bank, NTPC और Asian Paints जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Tech Mahindra, Bajaj Finance, Maruti Suzuki, M&M और Trent जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.53 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.13 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में रैली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर में देखी गई। इसके अलावा FMCG, IT, मेटल और फार्मा जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। हालांकि ऑटो और मीडिया इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-0.73%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+0.49%
निफ्टी FMCG+0.82%
निफ्टी आईटी+0.17%
निफ्टी मीडिया-0.87%
निफ्टी मेटल+0.69%
निफ्टी फार्मा+0.94%
निफ्टी PSU बैंक+1.50%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+1.19%
निफ्टी रियल्टी+1.59%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+0.93%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+0.65%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.90%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+1.02%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-0.16%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-0.29%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+0.90%
निफ्टी केमिकल्स-0.09%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+0.94%

Stock Market में तेजी की क्या है वजह

3 दिनों की गिरावट के बाद आज इन्वेस्टर्स ने पिटे हुए स्टॉक्स खरीदे। इस दौरान रियल्टी, फार्मा और FMCG शेयरों में खरीदारी की दिलचस्पी देखी गई। इसके अलावा स्मॉल और मिडकैप शेयरों में बढ़त ने भी बाजार को सपोर्ट दिया। आज हैवीवेट्स शेयरों में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया। IT सेक्टर में भी लगातार हो रही बिकवाली आज थम गई। इन सभी वजहों से बाजार को सपोर्ट मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख