return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex 247 अंक लुढ़का, Nifty 25082 के करीब बंद, IT शेयरों में जबरदस्त बिकवाली, ये फैक्टर्स रहे अहम

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex 247 अंक लुढ़का, Nifty 25082 के करीब बंद, IT शेयरों में जबरदस्त बिकवाली, ये फैक्टर्स रहे अहम

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 14, 2025, 15:48 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Tech Mahindra, Bajaj Finance, Asian Paints, Infosys और TCS के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ, Eternal, Titan Company, ITC, Sun Pharmaceutical और M&M के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: बाजार में गिरावट के बावजूद आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 14 जुलाई को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बिकवाली का दबाव दिखा। आज IT शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखी गई। अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले और ग्लोबल ट्रेड में अनिश्चितताओं के बीच निवेशक आज सतर्क नजर आए।

आज के कारोबार में BSE Sensex में 247.01 अंकों की कमजोरी रही और यह 82,253.46 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 67.55 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 25,082.30 के स्तर तक लुढ़क गया।

Tech Mahindra समेत ये शेयर लुढ़के

आज Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Tech Mahindra, Bajaj Finance, Asian Paints, Infosys और TCS के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ, Eternal, Titan Company, ITC, Sun Pharmaceutical और M&M के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त

ओवरऑल मार्केट में बाजार में गिरावट के बावजूद आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.70 फीसदी उछल गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.02 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

IT शेयरों में बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी रियल्टी और मीडिया में रही और ये एक फीसदी से अधिक उछल गए। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा, PSU बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी ऑटो, FMCG, मेटल सेक्टर के शेयरों में भी खरीदारी देखी गई।

दूसरी ओर, निफ्टी आईटी में जबरदस्त बिकवाली रही और यह एक फीसदी से अधिक टूट गया। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

इन फैक्टर्स ने बाजार पर डाला असर

IT शेयरों में गिरावट

IT सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिला। Nifty IT इंडेक्स 1% से ज्यादा गिरा, जो दिन का सबसे कमजोर सेक्टर रहा। Wipro, Infosys, HCL Tech, Tech Mahindra और LTIMindtree जैसे बड़े IT कंपनियों के शेयरों में 1% से 2% तक की गिरावट आई। इसकी वजह थी TCS के नतीजे, जिसमें कंपनी की कमजोर कमाई और सतर्क अनुमान देखने को मिला।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

FIIs लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। शुक्रवार को FIIs ने ₹5,104 करोड़ के शेयर बेच दिए, जिससे बाजार में और दबाव बना। IT और बैंकिंग सेक्टर पर इसका खास असर पड़ा।

US महंगाई डेटा से पहले सतर्कता

निवेशक अमेरिका के जून महीने के महंगाई आंकड़ों (CPI Data) को लेकर सतर्क दिखे, जो 15 जुलाई को आने वाला है। अगर ये आंकड़े उम्मीद से ज्यादा आते हैं, तो US में ब्याज दरों में कटौती टल सकती है, जिससे डॉलर मजबूत होगा और भारतीय रुपया व दूसरे उभरते बाजारों की करेंसी दबाव में आ सकती हैं।

व्यापार को लेकर चिंता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने EU और मैक्सिको से आने वाले सामान पर 30% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो 1 अगस्त से लागू होगा। इसके साथ ही भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। अगर डील होती है और टैरिफ 20% के आसपास रहता है, तो निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है। लेकिन अगर डील नहीं होती या उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती, तो बाजार और गिर सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।