return to news
  1. Stock Market Wrap: IT स्टॉक्स की बिकवाली से लड़खड़ाया शेयर बाजार, Sensex 558 अंक टूटा, Nifty 25807 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: IT स्टॉक्स की बिकवाली से लड़खड़ाया शेयर बाजार, Sensex 558 अंक टूटा, Nifty 25807 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 12, 2026, 15:37 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Tech Mahindra, Infosys, TCS, HCL Tech और Mahindra & Mahindra जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Bajaj Finance, ICICI Bank, Trent, BEL और SBIN जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 12 फरवरी को बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 558.72 अंकों की गिरावट रही और यह 83,674.92 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 146.65 अंक लुढ़ककर 25807.20 के लेवल पर बंद हुआ है। IT सेक्टर में भारी बिकवाली ने आज निवेशकों का सेंटीमेंट खराब किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tech Mahindra, Infosys समेत ये शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Tech Mahindra, Infosys, TCS, HCL Tech और Mahindra & Mahindra जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Bajaj Finance, ICICI Bank, Trent, BEL और SBIN जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.38 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

IT स्टॉक्स में भारी बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सबसे ज्यादा बिकवाली IT स्टॉक्स में रही जिसके चलते Nifty IT इंडेक्स 5 फीसदी से अधिक टूट गया। इसके अलावा रियल्टी इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। आज FMCG, मीडिया, फार्मा और बैंकिंग इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल जैसे कुछ इंडेक्स हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-0.12%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+0.40%
निफ्टी FMCG-0.51%
निफ्टी आईटी-5.51%
निफ्टी मीडिया-1.31%
निफ्टी मेटल+0.02%
निफ्टी फार्मा-0.21%
निफ्टी PSU बैंक-0.22%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-0.10%
निफ्टी रियल्टी-1.45%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स0.00%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+0.40%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-1.19%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+0.05%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+0.75%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+0.21%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-3.50%
निफ्टी केमिकल्स-0.78%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-0.15%

बाजार में आज गिरावट की वजह क्या है?

भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई। यह गिरावट वॉल स्ट्रीट में आई कमजोरी के बाद देखी गई। अमेरिका में जनवरी महीने के रोजगार आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे, जिससे यह संभावना कम हो गई कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्दी ब्याज दरों में कटौती करेगा। इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से होने वाले संभावित बदलावों और जोखिमों ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की चिंताओं के बीच कच्चे तेल के दाम बढ़ गए। FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में तिमाही नतीजों के बाद बिकवाली देखी गई। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 7,075 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 3001 करोड़ रुपये के मुकाबले 136 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, अगर वन-टाइम एक्सेप्शनल गेन को हटा दें तो कंपनी का मुनाफा सिर्फ 1 फीसदी बढ़कर 2,562 करोड़ रुपये रहा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख