return to news
  1. Stock Market Wrap: IT शेयरों में बिकवाली ने बनाया बाजार पर दबाव, Sensex 40 अंक लुढ़का, Nifty 25953 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: IT शेयरों में बिकवाली ने बनाया बाजार पर दबाव, Sensex 40 अंक लुढ़का, Nifty 25953 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 11, 2026, 15:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी SBIN, Maruti Suzuki, IndiGo, Trent और Reliance Industries जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ TCS, Infosys, HCL Tech, Eternal और ITC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 11 फरवरी को लगातार 3 दिनों की तेजी का सिलसिला थम गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 40.28 अंकों की गिरावट रही और यह 84233.64 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में 18.70 अंकों की बढ़त रही और यह 25953.85 के लेवल पर बंद हुआ है। दरअसल 3 दिनों की तेजी के बाद आज निवेशकों ने मुनाफा निकालना बेहतर समझा, जिसके चलते पूरे दिन बाजार पर दबाव बना रहा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

SBIN, Maruti Suzuki में जमकर खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी SBIN, Maruti Suzuki, IndiGo, Trent और Reliance Industries जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ TCS, Infosys, HCL Tech, Eternal और ITC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में हल्की बढ़त दर्ज की गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.05 फीसदी चढ़ गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त रही।

ऑटो समेत कई सेक्टर्स में तेजी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी ऑटो, PSU बैंक, हेल्थकेयर इंडेक्स जैसे सेक्टर्स में देखी गई। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, मेटल और फार्मा जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। हालांकि, IT शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+1.30%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+0.29%
निफ्टी FMCG+0.04%
निफ्टी आईटी-1.76%
निफ्टी मीडिया+0.49%
निफ्टी मेटल+0.39%
निफ्टी फार्मा+1.01%
निफ्टी PSU बैंक+1.03%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-0.16%
निफ्टी रियल्टी+0.63%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+1.62%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+0.52%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.45%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+1.38%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+0.01%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-0.17%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-0.64%
निफ्टी केमिकल्स+0.45%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+1.49%

बाजार में दबाव की क्या है वजह

बाजार में आज की कमजोरी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। IT शेयरों में भारी बिकवाली ने मार्केट का सेंटीमेंट खराब किया। पिछले 3 दिनों की तेजी के बाद आज निवेशकों ने प्रॉफिट बुक किया, जिसके चलते बाजार पर दबाव बना। इसके अलावा रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे गिरकर 90.62 पर आ गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी बाजार की चिंता बढ़ाई। ब्रेंट क्रूड, जो वैश्विक बेंचमार्क है, 0.76% बढ़कर 69.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख